दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रीपा योजना में गड़बड़ी का मामला सदन में गूंजा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की जांच की घोषणा,

AVINASH CHOUBEY 15-02-2024 13:28:54


 मुख्य सचिव की कमेटी करेगी जांच

रायपुर 15/02/2024 /// ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने ही सरकार को घेरा. सत्तापक्ष के विधायकों के सवाल पर सरकार ने जांच का ऐलान किया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी तीन महीने की समयावधि में जांच करेगी. वहीं एडवोकेट जनरल से ऑडिट कराया जाएगा.

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदन में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का मामला उठाते हुए सवाल किया कि रीपा के लिए किस-किस मद से राशि दी गई? पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 2021-22 के लिए 441 करोड़ का बजट स्वीकृत था. 260 करोड़ का भुगतान हुआ है. बाक़ी राशि शेष है. डीएमएफ सहित कई मदों से राशि दी गई है.

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि रीपा के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया. दंतेवाड़ा के एक रीपा के लिए 90 लाख रुपए की ख़रीदी की गई. सरपंचों से ज़बरदस्ती दस्तख़त करवा लिया गया. मंत्री और अधिकारियों को जानकारी नहीं है. पूरे रीपा में छह सौ करोड़ की गड़बड़ी है. क्या मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की जाएगी? जो 300 रीपा बनाया गया है, उसका भौतिक सत्यापन किया गया है या नहीं?

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि रीपा के लिए डीएमएफ, रूर्बन मिशन और एसबीएम जैसे मदों से भी पैसा दिया गया है. इस मामले का उपाय सिर्फ़ इसकी जांच ही हो सकती है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भौतिक सत्यापन की जहां तक बात है, मैंने ख़ुद कई रीपा का जायज़ा लिया है.

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सरपंचों पर दबाव डालकर दस्तख़त कराए गए. कई सरपंचों को भुगतान नहीं हुआ है. सरपंच किसी भी दिन आत्महत्या कर सकते हैं. सरकार बदलने से सरपंचों के भुगतान पर संशय की स्थिति है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले में सरकार का बहुत पैसा लग गया है. इसके फ़ाइनेशियल पहलू की भी जांच की जाएगी.

धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ने कहा कि रीपा के नाम पर जो ख़रीदी की गई मौक़े पर वह है ही नहीं? जांच की समय सीमा तय होनी चाहिए. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि तीन महीने के भीतर जांच पूरी करा ली जाएगी.

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs