दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

उद्धृत प्रकृति के साथ सामंजस्य की व्यवस्था को आत्मसात कर खनन दृष्टिकोण अपनाएं >>> पीयूष नारायण शर्मा

AVINASH CHOUBEY 13-02-2024 16:25:09


भिलाई 13.02.2024 ///  7वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह (2023-24) का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में, 7 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 11 फरवरी, 2024 को दोपहर 3.00 बजे से महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में अयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, चीफ कंट्रोलर आफ माइंस इंचार्ज (एम डी आर- भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर) श्री पीयूष नारायण शर्मा थे तथा विशेष अतिथि के रूप में कंट्रोलर आफ माइंस (सेन्ट्रल जोन - भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर) डॉ वाय जी काले उपस्थित थे।

                इस अवसर पर क्षेत्रीय खान नियंत्रक (भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर क्षेत्र) व खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के संरक्षक श्री प्रेम प्रकाश, कार्यपालक निदेशक (रावघाट-बीएसपी) व खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के अध्यक्ष श्री समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (खदान-बीएसपी) व खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के सह–अध्यक्ष श्री बी के गिरी तथा निदेशक (गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड) व खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के उपाध्यक्ष श्री विनोद पिल्लई मंचासीन थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय खनन भू-विज्ञानी (भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर क्षेत्र) व खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के संयोजक श्री देवदुर्लभ दाश, उप-खान नियंत्रक (भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर क्षेत्र) श्री दयानंद उपाध्याय तथा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

                अतिथियों के आगमन पर, छत्तीसगढ़ की पारम्परिक आदिवासी नृत्य, गेडी नृत्य एवं राउत नाचा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद, अतिथियों ने महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया और खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह से सम्बंधित शपथ दिलाई गई। सुरक्षा शपथ के प्रतीक के रूप में आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। इसके उपरांत मुख्य, अतिथि श्री पीयूष नारायण शर्मा द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन किया गया। जहाँ भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसम्पर्क विभाग ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

                यहाँ भिलाई इस्पात संयंत्र, सीएसआर, रावघाट, दल्लीराजहरा महिला समाज सहित एनएमडीसी, जिंदल, अदाणी, गोदावरी इस्पात, एसीसी जैसे विभिन्न निजी खदानों के स्टॉल लगाये गए थे। प्रदर्शनी में कुल 17 स्टॉल लगाये गए थे। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सुप्रियो सेन ने किया। इसके उपरांत अतिथियों ने समारोह हॉल के लिए प्रस्थान किया। 

                समापन समारोह के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि  पीयूष नारायण शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में, खदान में श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए, खान बिरादरी को प्राचीन भारतीय परंपरा में उद्धृत प्रकृति के साथ सामंजस्य की व्यवस्था को आत्मसात कर, समेकित खनन दृष्टिकोण अपनाने और खनन करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने इस सप्ताह में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें प्रेषित की।

                इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 पर प्रकाशित स्मारिका एवं बनाये गए कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चला जिसमें, एस आर जी ग्रुप की प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ लोकनृत्यों की एक गुलदस्ता – रंगझांझर एवं राजहरा खदान के कर्मियो द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया।

                श्री देवदुर्लभ दाश ने पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, स्टाल पुरस्कार, एमईएमसी सप्ताह पुरस्कार ए 1 – श्रेणी, ए 2 – श्रेणी, बी-श्रेणी, सी–श्रेणी तथा अन्य श्रेणी में पर्यावरण बंधु एवं थीम पुरस्कारों की घोषणा की। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। साथ ही भेंट स्वरुप अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

                कार्यक्रम के अंत में खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के सचिव श्री सी श्रीकांत महाप्रबंधक (राजहरा यंत्रीकृत खान, लौह अयस्क समूह राजहरा) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs