रायपुर08/02/2024/// /// छत्तीसगढ़ की धरती नया रायपुर में श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने बच्चों के हृदय की केयर करने वाला सर्वे सुविधाजनक, अति आधुनिक तकनीक से सुसज्जित अस्पताल का निर्माण किया है | आज इस अस्पताल की ख्याति देश नहीं विदेशों में भी हो रही है, संस्था के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास ने बड़े गर्व के साथ बातचीत में बताया कि हमारी संस्था बच्चों के हृदय संबंधी किसी भी तरह की बीमारी को दूर करने में सक्षम है हमारी इस संस्था में भुगतान नाम का कोई भी काउंटर नहीं है .कहने का मतलब हम इलाज का एक पैसा भी नहीं लेते हमारे भगवान सत्य साईं की कृपा और उनके द्वारा दी गई प्रेरणा से हम छत्तीसगढ़ आए और हमने नया रायपुर में 32 एकड़ भूमि पर बच्चों का सर्व सुविधाजनक केयर यूनिट का निर्माण किया
निर्माण भी हमारा तय समय सीमा से पहले हुआ आज करीब एक लाख से ऊपर बच्चों का हमने परीक्षण किया है उनके हृदय को संवारने की पूरी कोशिश की है और करीब 22,000 बच्चों का सफलतापूर्वक क्रिटिकल ऑपरेशन किया भी किया है वो बच्चे आज भी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं |
बच्चों के हृदय की सर्जरी और इलाज करना साधारण काम नहीं है हमारे यहां 2 दिन के बच्चे से लेकर 15 ,16 , वर्ष के बच्चों तक का हृदय संबंधी सभी तरह के रोगों का निदान सफलतापूर्वक होता है इस काम में हमारी पूरी टीम विश्वास ,आत्मनिर्भरता के साथ काम करती है, सबसे अधिक छोटे बच्चों के हृदय को लेकर संस्था को चिंता रहती है हमारे यंहा बच्चों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद हम पहले तो उनको बिना ऑपरेशन कर ठीक होने की पूरी प्रक्रिया अपनाते हें और दवाइयां देते हैं जब हमें लगता है कि बिना ऑपरेशन इलाज संभव नहीं है तो उन परिस्थितियों में हम उन बच्चों का ऑपरेशन कर उन्हें हृदय से संबंधित बीमारियों से मुक्ति दिलाते हैं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments