दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एक लाख 41 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

Anil Choubey 25-01-2024 18:30:38


खाद्य विभाग ने ऑनलाईन की सुविधा देकर नवीनीकरण की प्रक्रिया को बनाया आसान

 

रायपुर, 25 जनवरी 2024////छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य आज से शुरू हो गया है। खाद्य विभाग ने राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा देकर इसे काफी आसान बना दिया है। पहले दिन आज एक लाख 41 हजार 547 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्र्रस्तुत किया, इनमें से एक लाख 33 हजार 640 लोगों ने स्वयं मोबाइल एप्प के माध्यम से तथा 7 हजार 907 हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप्प के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया के राशनकार्डधारी हितग्राही भी उत्साह के साथ अपना कार्ड का नवीनीकरण करवा रहे हैं। बगिया निवासी श्रीमती सरस्वती बाई ने प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्ड का नवीनीकरण के लिए आवेदन किया। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। हितग्राही राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से या उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से नवीनीकरण के लिए आवेदन भी कर सकते है।

 बालोद जिले के ग्राम हीरापुर के राशनकार्डधारी त्रिवेणी साहू ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करना बहुत ही आसान है। राशनकार्ड नवीनीकरण करने का कार्य अपने हाथ में है, घर बैठे मोबाइल एप्प में आसानी से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्ड के लिए उन्होंने ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, उनका राशनकार्ड क्रमांक 226465366111 है। इसी प्रकार ग्राम झलमला के राशनकार्डधारी सुरूचि के पुत्र टीकेश्वर ने बताया कि उनका सामान्य राशनकार्ड क्रमांक 226465806718 का मोबाइल एप्प से आवेदन किया गया है और बहुत ही कम समय में नवीनीकरण का कार्य पूरा हो गया। छत्तीसगढ़ शासन ने ऑनलाईन की सुविधा देकर प्रक्रिया को बहुत ही सरल बना दिया है। जगदलपुर जिले के ग्राम तेलीसेमरा निवासी सुजाता राव ने भी राशन कार्ड का नवीनीकरण कराया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs