कैलिफॉर्निया19/01/2024 /// 150 साल पहले एसएस पैसिफ़िक SS Pacific नाम का एक जहाज समुद्र में डूब गया था, जो सोने से लदा हुआ था. जहाज पर इतना खजाना था कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं. सालों से खोए हुए इस खजाने को अब बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है. एसएस पैसिफ़िक एक लकड़ी का साइडव्हील स्टीमर था, जिसे 1850 में कैलिफॉर्निया गोल्ड रश के लिए बनाया गया था, जोकि 1875 में समुद्र में डूब गया था.
किसने खोजे जहाज के अवशेष द सन की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की खोज के लिए सालों तक समुद्र की तली छानने के बाद खजाने की खोज करने वाले एसएस पैसिफिक जहाज के माल पर अपना अंतिम दावा कर रहे हैं. जहाज पर अनुमानित 8 मिलियन डॉलर मूल्य का सोना और माल लदा हुआ था. 2022 में एक्सपर्ट जेफ हम्मेल ने एसएस पैसिफिक के अवशेषों की खोज की थी. अब उनको रॉकफ़िश के साथ मलबे के लिए विशेष अधिकार प्राप्त हुए हैं.
सिएटल की एक अदालत ने उन्हें मलबे पर दावा करने का अधिकार दे दिया, साथ ही यह भी कहा कि जो कोई भी सोने के मालिक के साथ पारिवारिक संबंध साबित कर सकता है, वह भी दावा करने का प्रयास कर सकता है. अब निपटारे के लिए सिर्फ एक दावा बचा है, डूबा हुआ सोना लगभग 150 सालों में पहली बार सतह पर आने के लिए तैयार है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments