दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

उद्योग मंत्री देवांगन ने कोहड़िया में विकास कार्यों के लिए 35 लाख रूपए की घोषणा की

AVINASH CHOUBEY 16-01-2024 19:51:30


रायपुर, 16 जनवरी 2024//// /वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा जिले के कोहड़िया स्थित झरनापारा में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के जयंती के अवसर पर आयोजित गुरूपर्व समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। उन्होंने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर जिले और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम में युवाओ द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी। 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर जय सतनाम कल्याण समिति द्वारा कोहड़िया में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने लगभग 35 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता को विकास कार्यों के लिए अब राशि मांगने की जरूरत नही पडे़गी। आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वार्ड के लोगों को किसी भी कार्य के लिए मांग करने की जरूरत नहीं है, वार्ड का विकास आप लोगों का हक है, आप लोगों के मांग पत्र से पहले विकास कार्यों के लिए स्वीकृति आदेश जारी किया जाएगा।

 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बस्ती में मुक्तिधाम के लिए 15 लाख, नाली निर्माण के लिए 5 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख और कबीर चौरहा के निर्माण की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों ने एक बेटे और भाई की तरह मुझे सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह वार्ड मेरे परिवार का हिस्सा है। इसलिए अपने मद के लिए सबसे पहले जो घोषणा मैने की है वह इसी बस्ती के लिए की है। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन, सतनामी कल्याण समिति के यू आर महिलांगे, रमेश जाटवर, अमृता मिलन, अजय कुमार निराला, ईश्वर पाटले, विनोद दिवाकर समेत अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs