नरेन्द्र कुमार वर्मा,ब्यूरो चीफ
नई दिल्ली,…//// अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को संपन्न होगा। इससे पूर्व अयोध्या से आएं अक्षत (पीले चावल) एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र दिल्ली में घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अक्षत वितरण एवं निमंत्रण पत्र लोगों को सौंप रहे रहे है। इस अवसर पर लक्ष्मीनगर के जगतराम पॉर्क इलाके में कार्यकर्ताओं की टोलियों ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण का कार्य कर रही हैं।

जगतराम पॉर्क के क्षेत्र में श्री कपिल बंसल एवं श्री राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में अक्षत वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कपिल बंसल ने बताया कि उनकी टोलियां जगतराम पॉर्क के समस्त ब्लॉक के एक-एक फ्लैट की चौथी मंजिल पर जाकर लोगों को अक्षत एवं निमंत्रण पत्र सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि वितरण कार्य में लगा हर कार्यकर्ता पूर्ण श्रध्दाभाव के साथ प्रभु श्रीराम की सेवा के कार्य में लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं की टोलियां प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक, दोपहर में 12 बजे से 3 बजे तक एवं सायंकाल 6 बजे से 9 बजे तक घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर रहे हैं। इस अवसर पर समस्त परिवारों व्दारा पूर्ण श्रध्दा एवं आस्था के साथ अक्षत एवं निमंत्रण पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं। जगतराम पॉर्क के जे, के, एल, एम, एन, जे.एडं के. एवं आर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की टोलियों का परिवार जनों व्दारा फूल बरसा कर स्वागत किया जा रहा है। अक्षत वितरण में लगे कार्यकर्ता लोगों को समझा रहे हैं कि आगामी 22 जनवरी को निकटतम मंदिर में होने वाले सुंदरकांड के पाठ में शामिल हो एवं अयोध्या जी से प्राण-प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने के लिए 10 बजे में मंदिरों में अवश्य पहुंचे।

अक्षत वितरण के समय लोगों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं एवं बुजुर्ग अपने घरों से बाहर निकल कर वितरण टोलियों का स्वागत कर रही हैं। अक्षत वितरण के कार्यक्रम में कपिल बंसल, राकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुदेश जैन, पंकज कुमार, गुलशन त्यागी, संजय शर्मा, धीरेन्द्र गुप्ता, अतुल कुमार, सुरेश कुमार, नरेन्द्र वर्मा, फूलचंदजी, अनिल त्यागी, राजू शर्मा, प्रदीप कुमार, गोपाल कोशिक, गोपाल चौधरी, राहुल गर्ग, एवं किशन कुमार शर्मा के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद बीबी त्यागी भी 1 जनवरी से लगातार अक्षत वितरण के कार्यक्रम में जुटे हुए है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments