दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जल्द ही प्रारंभ करेंगे छत्तीसगढ़ से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि की दर्शन यात्रा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Anil Choubey 10-01-2024 18:16:17


मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी

इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर, 10 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समारोह हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं का है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए ऐतिहासिक बहुमत से 54 सीट दिलाई है। यह सब आप सभी की बदौलत हुआ है। इससे पहले ही हमारी तीन बार सरकार रही है लेकिन इतना वोट प्रतिशत कभी नहीं बढ़ा।

 साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर बहुत बड़ा विश्वास किया है। मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया है। मैं छत्तीसगढ़ की जनता को प्रणाम करता हूं। श्री ओम माथुर जी जब छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनकर आए तो वह कहा करते थे निश्चित ही हमारी सरकार बनी थी, हम सबने ये देखा कि यह कैसे संभव हुआ। हमारे केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का लगातार उत्साह बढ़ाया हमारी जीत इसी का परिणाम है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार बने ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए हैं। 13 तारीख को शपथ लेने के दूसरे ही दिन 14 दिसंबर को हमने 18 लाख आवासहीन परिवारों के हित में निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा का बोनस जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से वादा किया था कि पीएससी घोटाले की जांच होगी, दोषियों को नहीं बख़्शा जाएगा। हमने दूसरे कैबिनेट बैठक में ही पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का निर्णय लिया। महतारी वंदन के लिए हमने तीन दिवसीय विधानसभा के सत्र में बजट की व्यवस्था कर ली है, अब जल्द ही विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए आर्थिक सहायता देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम जल्द ही छत्तीसगढ़ से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन यात्रा प्रारंभ करेंगे। आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है। हमें छत्तीसगढ़ से उन्हें 11 सीटें जीतकर उपहार स्वरूप 11 कमल दिल्ली भेजना है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि विष्णु देव जी और किरण देव जी दोनों ही हमारे आधार हैं। इन दोनों के नेतृत्व में हमें लोकसभा की 11 के 11 सीटें हमें जीतनी है। विधानसभा चुनाव में आप सभी ने छत्तीसगढ़ में आज तक की सबसे बड़ी सीट जीत दिलाई है। भाजपा के कार्यकर्ता जिस परिश्रम और कर्मठता से काम करते हैं, वह वंदनीय है। अब 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी जी का चुनाव है, हमें उन्हें 11 सीटें छत्तीसगढ़ की जीतकर देनी है। आपने जिस परिश्रम और पराक्रम से अपनी सरकार बनाई है उससे कई ज्यादा मेहनत और परिश्रम से हमें केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनाएंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच साल बाद हमारे अच्छे दिन आए हैं और अच्छे दिन आप सब कार्यकर्ताओं के दम पर आए हैं। अच्छे दिन आपके परिश्रम, त्याग, तपस्या से आये हैं, इसका पूरा श्रेय आप सभी कार्यकर्ताओं को है। अब तो हमारे घर में रामलला भी आ रहे हैं, तीर-धनुष लेकर अन्यायियों, आततायियों का नाश करने आ रहे हैं। अब हमें लोकसभा में मोदी की गारंटी को घर-घर पहुंचाना है। उनकी एक-एक गारंटी को पूरा करना है और लोकसभा में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों को जीतना है।

सांसद श्री सुनील सोनी ने कार्यकर्ता अभिनदंन समारोह में स्वागत भाषण दिया। श्री सोनी ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हमें जमकर मेहनत करनी है। अब कोई भी चुनाव हो हमें बस जीत की आदत डालनी है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ से लेकर निचले स्तर तक जनता के बीच हमारा विषय रखने में बहुत मेहनत की है। लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास किया है। आप सभी की मेहनत से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। मोदी की गारंटी में हमने जितने भी वादे जनता से किए हैं, उन्हें पांच सालों में चरण दर चरण पूरा करेंगे।

 

अब हमारी जवाबदारी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 54 विधानसभा सीटों को जीतकर इतिहास बनाया है। हमने जनता से कहा है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है। आने वाले समय में मोदी जी का चुनाव है, अब बारी है केंद्र में सरकार बनाने की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री राजेश मूणत, श्री संपत अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs