दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पर्यावरण की सेहत सुधारने के लिए जरूरी है नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना ---मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 04-08-2019 07:53:24


मुख्यमंत्री ने किया ‘क्रिटिकाॅन 2019’ का शुभारंभ 


रायपुर, /// क्रिटिकल केयर और मेडिसीन विषय पर राजधानी रायपुर में आज से प्रारंभ हुई डाॅक्टरों की दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस ‘क्रिटिकाॅन 2019’ में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी पर भी चर्चा हुई। डाॅक्टरों ने मुख्यमंत्री से आग्रह कर इस योजना के बारे में जानकारी ली और योजना में गहरी रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नई दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद सीधे विमानतल से इस काॅन्फ्रेंस में पहुंचे। उन्होंने काॅन्फ्रेंस का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने काॅन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि सबके लिए स्वास्थ्य का लक्ष्य जल्द पूरा हो। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। लोगों को बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी सहज-सरल उपचार के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े। उन्होंने क्रिटिकाॅन 2019 के आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस काॅन्फ्रेंस में आए देश-विदेश के चिकित्सकों का स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री ने काॅन्फ्रेंस में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दौर में केवल छत्तीसगढ़ या भारत देश ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। इस योजना में नरवा के अंतर्गत नालों को रिचार्ज कर पानी सहेजने, गरूवा के माध्यम से पशुधन का जतन कर उन्हें किसानों के लिए लाभप्रद बनाने, घुरवा के माध्यम से कम्पोस्ट, वर्मी खाद और गोबरगैस के उत्पादन को बढ़ावा और बाड़ी योजना के माध्यम से कुपोषण की चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक यह भलीभांति जानते हैं कि खेती किसानी में रासायनिक खाद और पेस्टीसाइड के बढ़ते उपयोग से नई-नई बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना जैविक खेती को बढ़ावा देकर बीमारियों को कम करने कृषि उत्पादों का लागत मूल्य कम करने और खेती-किसानी को लाभप्रद बनाने तथा पर्यावरण और सेहत सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। श्री बघेल ने बताया कि प्रदेश के सभी गांवों में अगले पांच वर्षों में गौठान निर्माण की योजना पर राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। हर गांव में तीन से पांच एकड़ में गौठान और पांच से दस एकड़ में चारागाह विकसित कर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। गौठानों में पानी और चारे की व्यवस्था के साथ कम्पोस्ट, वर्मी खाद का उत्पादन होगा और गोबर गैस प्लांट लगाए जाएंगे। गौठानों में पशुओं के रहने से फसलों को बचाने में आसानी होगी। 

रामकृष्ण केयर द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), एसोसिएशन आॅफ फिजिशियन आॅफ इंडिया (एपीआई) और इंडिया सोसायटी आॅफ क्रिटिकल केयर मेडिसीन (आईएससीसीएम) के सहयोग से इस काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। विधायक श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे विशेष अतिथि के रूप में काॅन्फ्रेंस में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अमेरिका से आए डाॅ. गंगाधरन को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। रामकृष्ण केयर अस्पताल के एम.डी. डाॅ. संदीप दवे ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर डाॅ. तनुश्री सिद्धार्थ, डाॅ. अब्बास नकवी, डाॅ. महेश सिन्हा, डाॅ. फिरोज मेमन, डाॅ. अनिल जैन और डाॅ. विशाल भी उपस्थित थे। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs