अदानी पर मेहरबान कांग्रेस सरकार
दंतेवाडा । यह मामला तब उठा जब बीते शनिवार को किरंदुल से 11 किलोमीटर दूर बचेली तक पैदल मार्च कर आदिवासी अपनी शिकायत एसडीओ को सौंपने आए। दंतेवाड़ा जिले के बचेली और किरंदुल में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की दो परियोजनाएं बीते 60 सालों से चल रही हैं। हाल के वर्षों में बैलाडीला पहाड़ों में छिपे उच्च क्वालिटी के लौह अयस्क को निजी कंपनियों को सौंपने के लिए कई एमओयू किए गए हैं।
आदिवासी निजी कंपनियों को लोहा नहीं देना चाहते, इसी बात का विरोध है। आरोप है कि किरंदुल के हिरोली में अडानी को जो खदान दी गई है उसके लिए तो ग्राम सभा ही नहीं कराई गई। एनएमडीसी को जो पुरानी सहमति मिली थी उसी के आधार पर खदान अडानी को सौंप दी गई। जबकि आलनार में आरती स्पंज को जो खदान दी गई है उसमें फर्जी ग्राम सभा कराई गई है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments