दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

Anil Choubey 09-01-2024 17:30:11


रायपुर, 09 जनवरी 2024 /////  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर  लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।



उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।  

मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा  में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26  लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।

 

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs