दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही पॉवर कंपनी के अधिकारियों की ली मैराथन बैठक

Anil Choubey 05-01-2024 20:21:16


पॉवर कंपनी के 12 वें अध्यक्ष बने दयानंद

रायपुर, 05 जनवरी 2024 /// मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण उपरांत श्री दयानंद ने पॉवर कंपनी के उच्च अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते विस्तृत कार्ययोजना बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने  सौर ऊर्जा और जल से विद्युत उत्पादन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने कहा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के रायपुर मुख्यालय स्थित सेवा भवन में ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने पॉवर कंपनी के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उच्च अधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में सभी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों ने कंपनी की उपलब्धियों और संरचना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश में अधिकतम डिमांड 6157 मेगावॉट तक पहुंची है, जिसकी आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के पूरी की गई। वितरण कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर है।

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार ने जानकारी दी कि प्रदेश में जनरेशन कंपनी की कुल क्षमता 2978.7 मेगावॉट है। जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्युत संयंत्र और अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत संयंत्र मड़वा पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन कर रहे है, जिससे बिजली की उत्पादन लागत में कमी आई है। अध्यक्ष ने पॉवर कंपनी में नई भर्तियों और रिक्त पदों की भी जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि विद्युत के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने पॉवर प्लांट से निकलने वाले राखड़ के 87 प्रतिशत से अधिक निष्पादन पर संतोष जताया और इसे और बेहतर करने की बात कही। इस अवसर पर तीनों कंपनियों के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को ऊर्जा के मामले में बनाएंगे अग्रणी

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पी.दयानंद को आज विद्युत सेवा भवन में पॉवर कंपनीज अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न श्रमिक संघ-संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने और राज्य शासन के रीति-नीति के अनुरूप विद्युत विकास के मामले में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री के सचिव के साथ ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, विमानन विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के अधिकारी श्री पी. दयानंद सुकमा, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, कवर्धा, कोरबा व बिलासपुर में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के आवास एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण काम करवाएं। कलेक्टर बिलासपुर के बाद प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा आयुष विभाग के डायरेक्टर भी रह चुके है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs