रायपुर 04 /०१/2024 /// कल सूबे के मुखिया विष्णु देव साय जी से सौजन्य मुलाकात की कुछ पुरानी यादें कुछ नये वादों के साथ बातचीत का सिलसिला चलता रहा की इसी बातचीत के सिलसिले में आज कैबिनेट के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर भी चर्चा हुई चर्चा में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने इसकी जांच सीबीआई से करने का निर्णय लिया है इस निर्णय से उन तमाम लाखों उम्मीदवारों के दिल में ठंडक पंहुचेगी जो इस पिधा को झेल रहे थे

उनके लिए जो नौकरियां थी उनमें पिछले 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ पीएससी में बैठे अधिकारी कर्मचारी और सबसे बहुचर्चित अध्यक्ष सोनवानी के नेतृत्व में पैसा लेकर जिस तरीके से नौकरियों की रेवड़ी बांटी गई है उसको लेकर जो वास्तविक उम्मीदवार थे उनमे भरी निराशा हुई थी आंदोलन भी हुए थे नरेंद्र मोदी ने भरी सभा में यह कहा था कि पीएससी घोटाले में जो भी दोषी होगा उससे हमारी सरकार सख्त से सख्त सजा देगी यह भी मोदी की गारंटी में से एक गारंटी थी जिसे सूबे के मुखिया विष्णु देव साय ने पहली संपूर्ण कैबिनेट की बैठक के पहले ही प्रस्ताव में यह घोषणा कर दी की इस पूरे भ्रष्टाचार घोटाले का पर्दाफाश अब सीबीआई करेगी
पीएससी घोटाले का यह मामला पिछले वर्ष रिजल्ट आने के बाद एकदम से गरमा गया था |मैंने जन सूचना अधिकार के तहत पीएससी से जानकारी मांगी थी जानकारी देने में पहले तो हिला हवाला हुआ लेकिन प्रेस प्रतिनिधि होने के कारण दवाव में उन्होंने 120 पेज की विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी जानकारी के आधार पर पीएमओ को एक शिकायत पत्र भेजा गया पीएमओ ने इसे गंभीरता से लिया स्थानीय भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी शिकायत की लेकिन भूपेश बघेल यही कहते रहे कि सबूत दो तो शिकायत पर कार्रवाई करूंगा वो साबुत मांगते रहे शिकायत करता तो शिकायत कर ही रहे थे मामले इसी तरीके से दबाया गया लोगों को धमकियां मिली उससे आम जनता को लगने लगा की दाल में कुछ काला हे पी एम ओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मोदी ने अपने पहले चुनावी दौरे में भ्रष्टाचार के तमाम बड़े मुद्दों के साथ प्रमुखता से पीएससी का मुद्दा भी उठाया लिया और उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से कहा की घोटाले में जो लोग शामिल हें उन पर सख्त कार्रवाई होगी क्योंकि यह युवा बेरोजगारी से जुड़ा मामला है इसे गंभीरता से लिया जाएगा बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले जाच की जाएगी
.jpg)
प्रधानमंत्री के मंच से हुई इस घोषणा से जहां लाखों बेरोजगार ने मोदी की गारंटी पर विश्वास कर प्रचंड बहुमत से बीजेपी को सत्ता हासिल कर दी सत्ता में आते ही भाजपा ने भी सबसे पहली कैबिनेट में बेरोजगारों को धोखा देने वाले सबसे बड़े भ्रष्टाचार की जांच देश की सबसे बड़ी एजेंसी को सोंप दी अब सी बी आई इसमें संलिपित उन तमाम भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेज कर प्रदेश के लाखों बेरोजगारियों के मन में शांति लाएगी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments