दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको के ऊर्जा संरक्षण अभियान से संयंत्र और समुदाय में ऊर्जा बचत को मिला बढ़ावा

Anil Choubey 02-01-2024 21:33:15


बालकोनगर, 2 जनवरी 2024////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने संयंत्र और समुदाय में एक स्थायी भविष्य के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) को शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत संयंत्र, समुदाय और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और स्थायी भविष्य की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया।

भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में प्रमाणित ऊर्जा लेखा-परीक्षक प्रोफेसर रामास्वामी महिन्दरन ने ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित विशेष सत्र में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनर्जी इफीसिएंसी और अनुकूलन के लिए औद्योगिक सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला, जिससे कर्मचारियों के पर्यावरणीय दृष्टिकोण की समझ को बढ़ावा मिला है। बालको ने कार्यस्थल में ऊर्जा खपत को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑनलाइन क्विज़ और प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने एक कारपूलिंग अभियान भी शुरू किया, जिससे कर्मचारियों को सवारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण अनुकूल आवागमन संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। कर्मचारियों को एनर्जी इफीसिएंसी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थायी व्यावसायिक समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

संयंत्र के साथ-साथ बालको युवा पीढ़ी में उर्जा संरक्षण की भावना पैदा करने के लिए विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने आस-पास के गांवों में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए, जिसमें पर्यावरण के लिए ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। विभिन्न आसान ऊर्जा बचत प्रथाओं को साझा किया गया जिन्हें घरों में अपनाया जा सकता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम बालको में पर्यावरणीय भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने मिशन की आधारशिला के रूप में ऊर्जा-कुशल संस्कृति को लागू करने के लिए समर्पित हैं। हमारे विभिन्न पहल के माध्यम से संयंत्र के साथ समुदाय में जिम्मेदार ऊर्जा खपत को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक है। नवाचार, जागरूकता और सहयोग के माध्यम से हम स्थायी और एनर्जी इफीसिएंसी व्यवसाय प्रथाओं को अपना रहे हैं जो हरित, पर्यावरण अनुकूल दुनिया की ओर सांस्कृतिक बदलाव को भी प्रेरित कर रहे हैं।

‘जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज’  के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप बालको ने प्रचालन शुरू करने के बाद से अपने प्रचालन क्षेत्र में लगभग 30 लाख पौधे लगाए हैं। कंपनी अपने ऊर्जा स्रोत में विविधता लाने के लिए हरित विकल्प भी तलाश रही है। संयंत्र के अंदर भारी वाहनों में जैव ईंधन का उपयोग, फिनिश प्रोडक्ट और माल की आवाजाही के लिए ईवी फोर्कलिफ्ट और अपने विश्व स्तरीय स्मेल्टर में एनर्जी इफीसिएंसी ग्रेफाइटाइज्ड पॉट का प्रयोग जो उर्जा खपत को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एल्यूमीनियम बनाने की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप बालको को अपने स्थायी प्रयासों के लिए उद्योग जगत से मान्यता मिली है। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा 'सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर' और सीआईआई ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम में 'ग्रीनको सिल्वर' पुरस्कार हरित भविष्य को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के कटिबद्धता को उजागर करते हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs