सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
.jpg)
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

आज कांकेर से लोकसभा सांसद श्री मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा ने मुख्यमंत्री साय को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकुर को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments