दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Anil Choubey 31-12-2023 19:43:41


******* अधिवेशन  में  महाराष्ट्र के राजयपाल श्री रमेश बैस, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खेलकूद एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक व्यास कश्यप भी उपस्थित हैं।अतिथियों ने समाज के महान विभूतियों तेल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया *********

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रम सेम्हराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मंजूरी की घोषणा

रायपुर, 31 दिसम्बर 2023////  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा और विधायक श्री व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर सेम्हराडीह में उपस्वास्थ केंद्र की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र श्री दीपक वर्मा को शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की मंजूरी की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘‘परिणय पुष्प’’ और ‘‘अरपा छत्तीसगढ़’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, अतिथियों ने नवविवाहित दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कुर्मी समाज की पहचान एक राष्ट्रभक्त और मेहनतकश समाज के रूप में है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन में इस समाज के महापुरूषों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पांच वर्षों में आम जनता से किए हर वायदे को पूरे करेंगे। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक में हमने 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लेकर मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुसार विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सालाना 12 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं की शिक्षा महत्वपूर्ण होती है। पहले महिलाएं घर के कामकाज तक सीमित रहती थी, सामाजिक गतिविधियों में केवल पुरुषों का ही योगदान रहता था, लेकिन संवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें आरक्षण का भी लाभ मिल रहा है और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, समाज के पदाधिकारी श्री चोवा राम वर्मा, श्री धर्मेंद्र सरसिहा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs