
**मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
>> सामान्य प्रशासन, खनिज संसाधन, ऊर्जा जनसंपर्क, वाणिज्य कर आबकारी परिवहन
** उपमुख्यमंत्री अरुण साव
>>>लोक निर्माण ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायक कार्य एवं नगरी प्रशासन
**उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
>>>गृह एवं जेल ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास ,तकनीकी शिक्षा और रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
**बृजमोहन अग्रवाल मंत्री
>>स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा ,संसदीय कार्य धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति
**राम विचार नेता मंत्री
>>आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास ,कृषि विकास एवं कृषि कल्याण
**दयाल दास बघेल मंत्री
>>आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
**केदार कश्यप मंत्री
>>वन एवं जलवायु परिवर्तन ,जल संसाधन कौशल विकास एवं सहकारिता
**लखन लाल देवांगन मंत्री
>>वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम
**श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री
>>लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा 20 सूत्री कार्यक्रम
***ओपी चौधरी मंत्री
वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण ,योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण
टैंक राम वर्मा मंत्री
खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व और आपदा प्रबंधन
.jpg)
रायपुर 29 12 2023/// छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ के 8 दिन बाद आज अब लम्बे इंतजार की घडी समाप्त हो गई है मंत्रियों के विभागों की सूची सामान्य प्रशासन ने जारी कर दी है इसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है ,वही उप मुख्यमंत्री अरुण साव को छत्तीसगढ़ की सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है आई ए एस अधिकारी ने इस्तीफा के बाद रायगढ़ से पहली बार विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने वाले ओ पी चौधरी को वित्त प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई बस्तर वनांचल से घिरे घने जंगलों के बीच रहने वाले केदार कश्यप को वनों को संभालने सवारने की जिम्मेदारी दी गई है विभागों का बंटवारा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन और सरकार की छवि चमकाने वाले जनसंपर्क विभाग के आलावा खनिज और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखे हें इनमें सबसे विवादित आबकारी विभाग भी उन्ही के पास है शराबबंदी को लेकर जिस तरीके से बीजेपी कांग्रेस सरकार से सवाल जवाब करती रही है अब कांग्रेस सीधे मुख्यमंत्री से शराबबंदी को लेकर सवाल-जवाब कर ने की कोशिश करते दिखेगी अब देखना होगा की मुख्यमंत्री इन सवालों का क्या जवाब देते हैं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments