दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अग्रवाल समाज ने देश के अंदर, उद्योग लगाये। जिससे देश भर में हजारों लोगों को रोजगार मिला। >>लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

Anil Choubey 27-12-2023 20:32:44


मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। मैं पूरी सेवा प्रदेश के लोगों की करूंगा। >>>  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहाधाम का लोकार्पण                                                                                         

****** लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण, इस अवसर पर अग्रसेन महाराज जी का पूजन भी किया। इसके पश्चात अतिथियों ने अग्रोहा धाम का अवलोकन भी किया।******

रायपुर 27 दिसंबर 2023 ////  लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहाधाम का लोकार्पण किया गया। अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित इस भवन को 6.40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। अग्रोहाधाम सर्व समाज हेतु सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होगा। यह भवन मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन जिंदल रोड रायगढ में वृंदावन कालोनी के सामने स्थित है।  इस अवसर पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ पी चौधरी,  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री नवीन जिंदल,  विधायक राजेश अग्रवाल,  विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के साथ अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मंत्रीगण का उद्बोधन

. हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के हाथों हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। इसके लिए मैं सभी ट्रस्टियों को धन्यवाद देता हूँ। इसके लिए दानवीरों को भी मैं धन्यवाद देता हूँ।

रायगढ़वासियों से मेरा अटूट संबंध रहा है। 20 साल तक आपने मुझे लोकसभा भेजा। आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। मैं पूरी सेवा प्रदेश के लोगों की करूंगा।

मुख्यमंत्री के नाते मैं यह आश्वस्त कर रहा हूँ कि आप लोगों ने जो इस जगह पर अस्पताल बनाने का सोचा है। उस पर शासन की ओर से हर संभव सहयोग करेंगे। इस क्षेत्र में एक बड़े अस्पताल की जरूरत है। छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वायदे हमने मोदी की गारंटी के रूप में किया है। उसे पूरा करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में आप लोगों ने हमें सम्मान दिया। मैं आप लोगों के प्रति आभार प्रगट करना चाहूँगा

।

कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज बहुत सेवाभावी है। यह बहुत अच्छा भवन बना है। गरीबों की पढ़ाई, शादी और इलाज की व्यवस्था भी करें तो और भी बढ़िया काम होगा।

मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए अग्रवाल समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भवन रायगढ़वासियों के लिए काफी उपयोगी होगा।जो धन कमाते हैं उसे समाज के लिए लगाएं, यही हमारा संस्कार है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का उद्बोधन

छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज अग्रोहा धाम के रूप में भगवान अग्रसेन की कृपा से, प्रेरणा से इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद देता हूँ। यह आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आपकी है। आपका लंबा अनुभव, सहज कार्यशैली इस राज्य को आगे ले जाएगी। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में मंत्री के रूप में अनुभव रहा है। यहां से मंत्री श्री ओपी चौधरी पूर्व में प्रशासक भी रह चुके हैं।

इस अग्रोहा धाम को बनाने के लिए यहां के ट्रस्टियों ने बहुत अच्छे प्रयास किये हैं। मैंने पहली बार इतने बड़े भवन का लोकार्पण किया है। अग्रवाल समाज ने देश के अंदर कारखाने लगाए, उद्योग लगाये। इसके कारण देश भर के अंदर हजारों लोगों को रोजगार मिला। आजादी के बाद देश में धर्मशालाएं अग्रवाल समाज ने बनाई। देश भर के अंदर कस्बों में भी अग्रवाल समाज की धर्मशाला है।

 हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। आप लोग कालेज खोलना चाहते हैं। अस्पताल खोलना चाहते हैं। बहुत अच्छी बात है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा। छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है और इसे निखारने के लिए नई सरकार संकल्पित भाव से काम करेगी।

अग्रवाल समाज ने यह सुंदर भवन बनाकर मिसाल कायम की है। ऐसा ही काम अन्य जगहों में होना चाहिए ताकि सामाजिकजनों को वैवाहिक आयोजनों के लिए अच्छा भवन मिल पाए। इसी तरह से संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए हम काम कर सकेंगे।

हमारे पुरखों ने इसी सेवा भावना के साथ समाज में अपनी जगह बनाई है। जो धन कमाते हैं उसे समाज के लिए लगाएं, यही हमारा संस्कार है।

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs