दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रायगढ़ में कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब

Anil Choubey 27-12-2023 18:41:58


******* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ओ पी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुँचे।मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री ओ पी चौधरी भी उपस्थित। मुख्यमंत्री का ओ पी जिंदल एयरस्ट्रीप पर संभाग आयुक्त बिलासपुर श्री के डी कुंजाम, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। *****

सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान श्री विष्णु देव साय का मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत।

रायगढ़ 27/12/२०२३/// कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी हैं।

सड़क के दोनों ओर छतों में जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही है। फूलों से लोग स्वागत कर रहे हैं। दूर तक सड़क समर्थकों से अटी पडड़ी है। काफिला कहां से शुरू हुआ है और कहां पर खत्म हुआ है। इसका आकलन करना कठिन है। मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं।

जनसैलाब उमड़ गया है। कबीर चौक से गांधी चौक तक पूरी सड़क खचाखच भरी है। सामाजिकजन भी बीच-बीच में मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अभी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में चारों ओर नारे लग रहे हैं और पूरा रायगढ़ अभूतपूर्व उत्साह के माहौल में डूब गया है

रोड शो जारी है। फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। चारों ओर से उन्हें लोग अभिवादन कर रहे हैं। नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से पूरा रोड शो गूंज रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। रायगढ़ की जनता आज आत्मीय भाव से उनके स्वागत के लिए उतरी है। यात्रा अभी गांधी चौक तक पहुँचेगी। बीच-बीच में विभिन्न सामाजिकजनों के प्रतिनिधिमंडल भी उनका आभार प्रगट कर रहे हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs