दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया शुभारंभ

Anil Choubey 26-12-2023 09:56:45


**** राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में लगाई गई है 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के संबंध में एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक ****

रायपुर, 26 दिसंबर 2023/// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में सोमवार की शाम छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा विधायक आरंग श्री खुशवंत साहेब भी मौजूद थे।

प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें अटल जी के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को दिखाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में आरंभ हुए हैं जिनसे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में इनका अवलोकन भी किया जा सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है जिनका लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रदर्शनी 31 दिसम्बर तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा तथा संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी के विषयवस्तु के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पी एम उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सबके घर नल, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, पोषण अभियान, महिला सामर्थ्य योजना, सर्व शिक्षा अभियान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs