दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सुशासन दिवस पर कहा हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Anil Choubey 25-12-2023 19:36:38


****** मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन दिवस पर रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। ******

अभनपुर - रायपुर 25/123/2023/// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम बेन्द्री में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। साय ने स्टॉल पर मौजूद विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि के वितरण का किया । बकाया बोनस के 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रूपए की राशि का करेंगे वितरण। ग्राम बेन्द्री में बड़ी संख्या में आए लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने का दिखा  उत्साह


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई।छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे।

मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है।

जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है।मैने किसानों से बात भी की है मैं सबको बधाई देता हूं। किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे।

गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह ₹1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं बहनों के खाते में साल में ₹12000 जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है।हम हर वादा पूरा करेंगे।हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे।

युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे।स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे।हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है इस संदर्भ में हमने आदेश जारी कर दिया है। हम किसानों से उनका पूरा धन खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का संबोधन

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया।उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत के गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची। उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए हम सुशासन दिवस मनाते हैं।

अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तक   तब किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना शुरू हुआ।मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय हमने किया। अब 18 लाख गरीब परिवार को अपना आवास मिलेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सुशासन दिवस यानी आज के दिन हमने किसानों को बोनस दिया जाएगा और अब किसानों को बोनस मिल चुका है श्री विजय शर्मा ने अटल जी की कविता को मंच से सुनाया

श्री शर्मा ने कहा कि शत-शत मानव के हृदय जीतने का निश्चय, अटल जी की कविता की पंक्ति है। हमारी सरकार का भी संकल्प है शत शत मानव के हृदय जीतने का।

किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया।बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू ऑनलाइन मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैंबालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला।आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है।महासमुंद जिले के किसान श्री रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला।  मुख्यमंत्री ने कहा आपने खाता चेक कर लिया, किसान ने हां- कहकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs