नई दिल्ली 23//12//2023///सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रगति के साथ उन तमाम सर्वोच्च भाजपा के नेताओं से बातचीत की है जिन्होंने छत्तीसगढ़की सरकार बनने का आशीर्वाद दिया था इस सिलसिले में सुबह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से उनके घर पर मुलाकात की छत्तीसगढ़ की प्रगति को लेकर चर्चा थी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुणसाव और श्री विजय शर्मा भी थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंदीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में वित्तमंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण पर उनके निवास 15, सफदरजंग रोड पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद 5 बजे रेल भवन में रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मिलेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.35 पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का कार्यक्रम है।उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेलभवन में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।





Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments