दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मोदी जी की गारंटी पर काम शुरू>>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Anil Choubey 14-12-2023 21:45:14


*******प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री का उद्घोष, मोदी गारंटियां पूरी होंगी पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास मंजूर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव - विजय शर्मा भी मौजूद रहे ******

रायपुर  14/12/2023  ///  छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक राज्य के आवासहीनों को समर्पित रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि कल सरकार गठित हुई है और आज मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राज्य के आवासहीनों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास  निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि  निश्चित रूप से  मोदी जी की सभी गारंटियां पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी। अब डबल इंजन की सरकार जनता ने चुनी है तो स्थिति सुधरेगी और जनता से किए गए वादे पूरे होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने संवाददाता सम्मेलन में  जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा पर बहुत बड़ा विश्वास किया है। कल्पना से भी बड़ी सफलता दिलाई है। कल ही नई सरकार का शपथ समारोह था। हम लोगों ने शपथ ली। ऐसे में सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आशीर्वाद देने पधारे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पधारे थे। हम इन सभी के भी आभारी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि शपथ समारोह के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में मोदी गारंटी पूरी करने का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले जो गरीब 18 लाख आवास से वंचित हो गए थे, उन्हें आवास मिलेंगे। प्रधानमंत्री जी ने भी गरीबों को आवास देने का वादा किया है। हमने पहला काम 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृत करने का किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक तौर पर खोखला कर दिया लेकिन हम शत प्रतिशत वादे पूरे करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने आदिवासी इलाकों में भाजपा को मिली अपार सफलता के मद्देनजर कहा कि आदिवासी समाज का मान सम्मान भाजपा ने बढ़ाया है। हमारी पहले की सरकार ने 15 साल तक आदिवासियों के हित में काम किया। उन्हें भुखमरी से बाहर निकाला। सस्ता अनाज देने का काम शुरू किया।  हमने आदिवासी क्षेत्रों में विकास के सभी काम किए हैं। हमने आदिवासी समाज से देश को द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में राष्ट्रपति दी हैं। हमारी केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार की योजनाओं के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और उचित निर्णय लेंगे। धर्मांतरण के सवाल पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछली सरकार ने धर्मांतरण को बढ़ावा दिया। हमारी सरकार विचार करेगी कि कैसे हम इस पर रोक लगाएं। नक्सलवाद के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी 15 साल की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ी थी और अब भी हम मजबूती से लड़ेंगे। पीएससी घोटाले के बाबत उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है। यह स्पष्ट है कि हम उचित कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs