दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मजदूर किसानों के घर में खुशी देख भाजपा और भाजपा के सहयोगीयों के पेट में हो रहा है दर्द --- शैलेश नितिन

Anil Choubey 02-08-2019 19:49:55


        पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया हरेली का त्यौहार

 रायपुर/// आज पूरे प्रदेश में हंसी-खुशी उल्लास के वातावरण में हरेली का त्यौहार मनाया गया और इससे भाजपा और भाजपा के सहयोगियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो में भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, छत्तीसगढ़ को देश में पहचान दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, मां कर्मा जयंती और छठ में कांग्रेस की सरकार ने छुट्टी घोषित की है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि लगातार छत्तीसगढ़ की पहचान, छत्तीसगढ़ का आत्म गौरव और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार काम कर रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? हरेली पर छुट्टी और छत्तीसगढ़ के परंपरागत तीज त्योहारों की छुट्टी की वजह से प्रदेश के किसान, मजदूरों के घर में खुशी का वातावरण है और भाजपा इस खुशी को पचा नहीं पा रही है। छत्तीसगढ़ की खुशहाली, छत्तीसगढ़ की समृद्धि, छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी, ढाई हजार रुपए में धान की खरीद जैसे किसान हितकारी फैसलों से भाजपा नेताओं तकलीफ हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और भाजपा के सहयोगी यह याद रखें कि भाजपा के सरकार में हुए घपले, घोटालों कमीशनखोरी की लूट और खासकर स्वास्थ्य विभाग में हुए ऑंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड और भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ की जनता अभी तक नहीं भूली है। ₹300 बोनस, 5 हॉर्स पावर पंपों की मुफ्त बिजली, आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय, एक-एक दाना धान की खरीद जैसी वादा खिलाफियां, जाति प्रमाण पत्रों में हुए गड़बड़ घोटाले, बस्तर में आदिवासियों के नरसंहार जैसी घटनाओं से भाजपा का 15 साल का शासनकाल कलंकित होता रहा। आज कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में और पूरे प्रदेश में उत्साह का खुशी का और उल्लास का वातावरण है। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने भूपेश बघेल सरकार के फैसलों ने यह खुशी का वातावरण बनाने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हरेली त्यौहार पर भाजपा ने तो ना छुट्टी दी, ना इन त्योहारों को कभी मनाया, ना लोगों को मनाने दिया और अब जब पूरा प्रदेश हरेली का त्यौहार मना रहा है तो भाजपा और भाजपा के सहयोगी निम्न स्तरीय राजनीति करके लोगों के उमंग और उत्साह में विघ्न डालने में लगे हुए हैं। भाजपा और भाजपा के सहयोगियों का यह आचरण बेहद दुर्भाग्यजनक है और इसके लिए प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs