दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राम मंदिर के बाद अब कृष्ण मंदिर भी बने >>>> आचार्य देवकी नंदन ठाकुर

Anil Choubey 04-12-2023 17:50:20


******हिंदू फायर ब्रांड धर्म गुरु देवकी नंदन ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा ब्रजराजनगर में भागवत सप्ताह ****

ब्रजराजनगर/04/12/2023/// अयोध्या में राम मंदिर के बाद मथुरा की कृष्ण मंदिर भी उसी तर्ज पर बने हमारे हिंदुओ के अराध्य राम,कृष्ण और संकर है जिसे अक्रांताओ ने मंदिर को तोड़ा है हम नाम बदल सकते है देश बदल सकते है घर भी बदल सकते है मगर जन्म स्थान नही बदला जा सकता यह कहना हिंदुओ तथा सनातन के फायर ब्रांड धर्म गुरु आचार्य देवकी नंदन ठाकुर का है जो की ब्रजराजनगर में हों रही सात दिवसीय भागवत ज्ञान सप्ताह के दौरान एक पत्रकार वार्ता में कही श्री देवकी नंदन ठाकुर ने आगे कहा की ओडिशा भगवान जगन्नाथ की धरती है तथा जगन्नाथ भी कृष्ण ही है इसलिए हमे कृष्ण की जन्मभूमि को भव्य बनाना है। मुगलों द्वारा हमारे अराध्य कृष्ण की मूर्ति को आगरा के एक मस्जिद में सीढियों में दबा रखा है यह हमे मंजूर नहीं है। राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कहा की राजनीति एक कीचड़ है जिसमे मैं कभी जाना नही चाहूंगा मैं सनातनी व्यक्ति हूं तथा सभी पार्टी के लोग मेरे पास आते है यदि मैं किसी एक पार्टी से चुनाव लडू अथवा खड़ा हो जाऊ तो एक दल विशेष का ही होकर रह जाऊंगा अतः मैं इसे ही ठीक हूं धर्म परिवर्तन पर श्री ठाकुर ने कहा की धर्म परिवर्तन गरीबो को लालच देकर किया जाता है जिसे रोकने का एकमात्र उपाएं है की हम जो सक्षम लोग है हम सभी मिलकर  इन गरीबो का ध्यान रखे साथ ही इसपर एक कानून भी बनाना चाहिए जिससे धर्म परिवर्तन न हो। अहिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा की हमे आधा पढ़ाया गया है की अहिंसा परमो धर्म उसके बाद की लाइन पढ़ाई नही गई है

जबकि धर्म के रक्षा के लिए ही रामायण तथा महाभारत युद्ध हुआ था यदि हम अपने बचाव के लिए किसी की हत्या करते है तो उसे हत्या नही मानी जाती क्योंकि हमे भारत के संविधान भी अपने जान की रक्षा करने की इजाजत देता है अतः जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाना पाप नही है।जो जिस भाषा में समझे हमे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। अपने कर्तव्य का पालन करना ही सनातन है हम सिर्फ दिखावे के लिए हिंदू या सनातनी नही बने हमे मांस मदिरा का त्याग करना चाहिए यही सनातन धर्म कहता है।भगवान श्री राम ने हमेशा धर्म की रक्षा किया तथा धर्म के लिए ही युद्ध किया यदि हम राम राज्य की बात करते है तो इसका मतलब सभी को सुखी देखना तथा सभी का खुस रहना हम जब भी नारा देते है उसमे हम कहते है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो विश्व का कल्याण हो हम सभी के कल्याण की बात करते है मगर आप दूसरे देशों में देखेंगे तो वहां आदमी ही आदमी का दुश्मन है।जहां देखो लड़ाई हो रही है।रावण और कंस भी हिंदू ही थे किंतु उन्होंने बुराई को चुना तभी भगवान को अवतार लेना पड़ा।श्री देवकी नंदन ठाकुर ने ब्रजराजनगर के भागवत कथा के आयोजको की भूरी भूरी प्रसंसा करते हुए कहा की उन्होंने काफी अच्छा कार्य किया है।

मालूम हो ब्रजराजनगर में विगत 29 नवंबर से स्थानीय गोल चक्कर के स्विमिंग पूल मैदान में आचार्य देवकी नंदन ठाकुर जी का भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इस भागवत को श्रवण करने रोजाना आसपास के सहरो तथा अंचल से हजारों की संख्या में लोग आ रहे है वही सोमवार को श्री देवकी नंदन ठाकुर ने ब्रजराजनगर की ग्राम देवी मां रामचंडी का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया तथा वहां मौजूद गरीबों में अन्न बंटन भी किया ।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs