उत्तराखंड उत्तरकाशी /28/11/2023 //// 17 दिन से सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने दोबारा जिंदगी हासिल कर ली है, इस पूरे आपरेशन में एनडीआरफ .एसडीआरएफ के अलावा देश ,विदेशी के एक्सपट्र्स को भी उत्तराखंड लाया गया सभी ने मिलकर इन 41 मजदूरों की जिंदगी को बचा लिया |पूरे ऑपरेशन में कई तरह की बधाई आई लेकिन अंत से ज़िंदगी जीत गई और सभी मजदूर टनल के बाहर आ गए |

उत्तरकाशी में इस सिल्क्यारा टनल का निर्माण गंगोत्री और यमुनोत्री की दूरी कम करने के लिए किया जा रहा था जो आगे जाकर बाबा केदारनाथ के मार्ग को जोड़ती है काफी दिनों से टनल का निर्माण किया जा रहा था 4:30 किलोमीटर लंबी इस टनल का करीब 80% कम हो भी गया था इस बीच चैनल के बीच का हिस्सा जो करीब 50 मीटर लंबा था कोलेप्स हो गया मजदूर उसी तरफ रह गए टनल बीच में बंद हो गई बहुत ही दर्दनाक घटना थी लेकिन लेकिन इतनी बड़ी मुसीबत को 17 दिन हो गये है लेकिन विशेषज्ञों की रात दिन काम करके आज 28 तारीख को 41 जिंदगियों को बाहर निकाल लिया गया यह अपने आप में एक बड़ा ऑपरेशन था जिसमें पूरे देश की निगाहेंलगीं थीं स्वयं प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री के अलावा मंत्री बी के सिंग के आलावा तमाम विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी ऑपरेशन सफल होने के बाद सभी के चेहरे जो पिछले 17 दिनों से मायूस थे खिल उठे चारों तरफ दिवाली के जैसे माहौल था आतिशबाजी हो रही थी , भारत मां के जयकारे के साथ सभी एम्बुलेंस ग्रीन कॉरिडोर से गंतव्य हॉस्पिटल की ओर रवाना हो गई उनके साथ उनके परिजन भी थे




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments