लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में इन दिनों टाइगर का धमक देखा जा रहा है. दरअसल 1 नवंबर से पर्यटकों के भ्रमण के लिए एटीआर का निर्धारित एरिया खोल दिया जाता है. जहां बिलासपुर के राकेश यादव सहित कुछ अन्य लोग वन विभाग के जिप्सी वाहन में जंगल क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे. इस दौरान अचानकमार से जल्दा के सड़क के पास ही टाइगर के होने का संकेत मिला. इस बीच उन्होंने टाइगर को सड़क किनारे मूवमेंट करते हुए देखा. इससे अब एटीआर में भ्रमण के लिए पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

एटीआर में दूर-दराज से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं. इसका सड़क ही पर्यटकों को खूब लुभाता है. यहां वन्यजीव भी रास्ते में भ्रमण के समय दिखाई देते हैं. इसका लुफ्त पर्यटक भरपूर उठा रहे हैं. यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है. यहां की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती हैं. यहां के जंगल में शुद्ध ताजी हवा के साथ कल-कल बहता हुआ पानी साफ सुनाई देता है. इस वजह से ही सैर के लिहाज से अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद है. यही वजह है कि 8 महीने यह पर्यटकों से गुलजार रहता है. चार महीने इसे पर्यटकों के लिए बंद ही रखा जाता है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments