नई दिल्ली ////१६/११/२०२३///// वरिष्ठ नागरिक टिकट रियायत 2023: रेलवे के नियमों के अनुसार, 60 वर्ष के पुरुष नागरिक और 58 वर्ष की महिला नागरिक को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है। पहले रेलवे इन्हें हर क्लास के किराए में रियायत देता था. यह छूट दुरंतो, शताब्दी, राजधानी जैसी ट्रेनों में भी उपलब्ध थी। यह रियायत महिला नागरिकों के लिए 50 प्रतिशत और पुरुष नागरिकों के लिए 40 प्रतिशत थी। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने यह छूट बंद कर दी थी. वरिष्ठ नागरिकों को दोबारा छूट कब मिलेगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भारतीय रेलवे में दो तरह के कोच होते हैं. पहला आरक्षित और दूसरा गैर-आरक्षित। जब भी कोई वरिष्ठ नागरिक रेलवे में टिकट बुक करता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर निचली बर्थ दी जाती है। इतना ही नहीं, अगर किसी महिला की उम्र 45 साल से अधिक है तो रेलवे का कंप्यूटर सिस्टम उसे स्वचालित रूप से निचली बर्थ दे देता है। लेकिन यह प्राथमिकता उपलब्धता के आधार पर ही दी जाती है.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित हैं
रेलवे की जिन ट्रेनों में कोच आरक्षित होते हैं उनमें कुछ सीटें यानी बर्थ वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं। प्रत्येक स्लीपर कोच में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगभग 6 निचली बर्थ आरक्षित हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को भी इन्हीं सीटों पर बैठाया जाता है। जबकि राजधानी, दुरंतो और फुल एसी ट्रेनों में सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिक सीटें होती हैं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments