दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

महिलाओं के सशक्तिकरण से देश भी मजबूत होगा- श्री बघेल

Anil Choubey 02-08-2019 08:31:31


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गनियारी में किया प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का उद्घाटन


     बिलासपुर  // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के नेवरा ग्राम मे हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल भौंरा चलाकर और नारियल फेंक कर आनंद लिया। 

 हरेली त्यौहार को छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित कर भूपेश बघेल  बिलासपुर जिले के दौरे पर उन्होंने पारंपरिक खेलों का आनंद लिया और जनता में एक संदेश दिया की हमारी संस्कृति सभ्यता को बचाना हमारी जरूरत भी है और इच्छा भी है

 

 

 

            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज हरेली तिहार के अवसर पर  तखतपुर ब्लॉक के ग्राम गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना (मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले सभी को हरेली की शुभकामनाएँ दी। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाना है। स्वच्छ बनाना है। इसलिये  यदि हम गांवों को सशक्त बनाते हैं तो देश भी मजबूत होगा। आजीविका अंगना महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन गया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से राज्य का प्रत्येक परिवार सशक्त बन जायेगा। श्री बघेल ने कहा कि यहां पर फ्लाई एश से ईंट का निर्माण हो रहा है। इन ईंटों से बने घर में दीमक नहीं लगता है। यहां महिलाएं चूड़ियों का निर्माण कर रही हैं। हमारे राज्य में लाक का उत्पादन पर्याप्त होता है। पहले चूड़ियां बाहर से आती थीं। लेकिन बहुत जल्द यहां से चूड़ियों का निर्यात होगा। स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों को देखा। वे ई-रिक्शा में बैठकर पेवर ब्लॉक, फ्लाई ऐश ब्रिक्स, सीमेंट पोल निर्माण को देखा।

 

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पहनाई सदरी- मुख्यमंत्री के आजीविका अंगना के निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं ने उन्हें हाथ से बनी सदरी पहनाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सदरी पहनकर महिलाओं के कौशल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि काफी उमस का मौसम है फिर भी आपका हुनर ऐसा है कि गर्मी महसूस नहीं हो रही।

 

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के लिये चूड़ियां भेंट कीं- आजीविका अंगना में महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनकी धर्मपत्नी के लिये चूड़ियां भेंट कीं। महिलाओं ने बताया कि इसी केंद्र में उन्होंने इन चूड़ियों को विशेष तौर पर बनाया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिये महिलाओं को पांच सौ रूपये की भेंट दी। महिलाओं ने पैसे लेने से मना किया तो श्री बघेल ने कहा कि आपकी बोहनी कर रहा हूं। इस पर सभी हंस पड़े।

 

बच्चों को दी टॉफी और खिलौने- आजीविका अंगना में प्रवेश करते ही  मुख्यंत्री श्री बघेल की नजर झूलाघर में खेल रहे बच्चों पर पड़ी। श्री बघेल बच्चों के पास पहुंचे और उन्हें दुलारने लगे। उन्होंने बच्चों को टॉफियां और खिलौने दिये। उल्लेखनीय है कि आजीविका अंगना में कार्यरत समूह की महिलाओं के छोटे बच्चों को खेलने के लिये झूलाघर भी बनाया गया है। जिससे वे निश्चिंत होकर काम कर सकें।

 

मुख्यमंत्री ने देखा सैनेटरी पैड निर्माण- मुख्यंत्री श्री बघेल ने सैनेटरी पैड मशीन, एलईडी बल्ब असेंबलिंग, लेदर बैग, अगरबत्ती निर्माण यूनिट को भी देखा। समूह की महिलाओं ने उन्हें उत्पादों के बारे में जानकारी दी। श्री बघेल ने कहा कि स्वच्छता के लिये महिलाएं सैनेटरी पैड का उपयोग करें। उन्होंने दो महिलाओं को सैनेटरी पैड सौंपे।

 

श्री बघेल ने किया सामग्री वितरण- गनियारी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आजीविका अंगना परिसर में ही काम करने वाली दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई-रिक्शा का वितरण किया।

 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को परोसा भोजन- श्री बघेल ने अन्न सहायता केंद्र में समूह की महिलाओं को भोजन परोसा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपको यहां आने पर घर से खाना लाने की जरूरत नहीं है। यहीं पर मात्र पांच रूपये में गर्म और स्वादिष्ट भोजन आपको मिलेगा।

 

ग्रामीण औद्योगिक परिसर गनियारी का किया उद्घाटन- मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीण औद्योगिक परिसर का उद्घाटन किया। परिसर में ही प्रदेश के गौठानों में बनने वाले पहले बॉयो गैस संयंत्र का लोकार्पण भी किया। यहां मिनी राईस मिल, तेल मिल, दाल मिल एवं अन्य संयंत्र स्थापित किये गये हैं। जो कि प्रदेश के गौठान में निर्मित पहला संस्थान हैं। यह संस्थान गनियारी गौठान परिसर में ही बनाया गया है। जिसका संचालन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। 

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आजीविका अंगना के शीघ्र निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्री रीतेश अग्रवाल, जनपद सीईओ श्री हिमांशु गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पांडे, श्री अटल श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव श्री आर पी मंडल, सचिव पंचायत श्री टी सी महावर, संभागायुक्त श्री बीएल बंजारे, आईजी श्री प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर डॉ संजय अलंग, एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री रीतेश अग्रवाल, एसडीएम कोटा श्री कुणाल दुदावत, श्री सत्येंद्र कौशिक मौजूद रहे।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs