रायपुर 05/11/2023//// विधानसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और राजनांदगांव में सीएम भूपेश ने घोषणा पत्र जारी किया है। दुर्ग में ताम्रध्वज साहू, सरगुजा में टीएस सिंहदेव, कवर्धा में मोहम्मद अकबर और बिलासपुर में चरणदास महंत ने इसे जारी किया हे । जारी घोषणापत्र के मुताबिक 3200 रुपए में धान की खरीदी होगी और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान किसानो से खरीदा जाएगा , प्रदेश में फिर से किसानों की कर्ज माफ होगी वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरे के हिसाब से खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है।
घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया है । भूमिहीन किसानो को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे। 700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क भी बनाने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। युवाओं को ऋण में 50% सब्सिडी देने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने अन्येष्टि के लिए लकड़ी प्रबंध करने का वादा भी किया है।
कांग्रेस के प्रमुख वादे
किसानों का कर्ज माफ होगा।
20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।
केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।
6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।
भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।
3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।
बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।
500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा।
17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।
63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।
बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत।
एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।
छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।
महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।
छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।
युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।
छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments