दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

किसानों का मान, महिलाओं का सम्मान, युवाओं का ध्यान

Anil Choubey 03-11-2023 21:50:00


अमित शाह का धमाका, मोदी गारंटी 2023 लांच

सरकार बनते ही 25 दिसंबर को दे दिया जाएगा किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस

रायपुर।03/11/2023///  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मोदी गारंटी 2023 लॉन्च करते हुए बड़े राजनीतिक धमाके किए। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने इस संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की हैं, वह पूरी ईमानदारी के साथ लागू की जाएंगी। समय सीमा में लागू की जाएंगी और पूरी तरह लागू की जाएंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए घोषणा पत्र को जारी करते हुए विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्धिशाली राज्य बनाने में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। समर्थन मूल्य की कीमत बोनस सहित एकमुश्त मिलेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का बकाया बोनस 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इसी वर्ष राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये मिलेगा। यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होंगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 50 फीसदी सब्सिडी के साथ युवाओं को उद्यम के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।  भाजपा संकल्प पत्र में शामिल प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

कृषक उन्नति योजना - 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रुपये में की जाएगी। एकमुश्त भुगतान होगा। पंचायत भवन में बैंकों के नगदी आहरण काउंटर खुलेंगे। धान खरीदी से पहले ही बारदाने उपलब्ध होंगे।

महतारी वंदन योजना- प्रत्येक विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।

सरकारी पदो पर भर्ती - छत्तीसगढ़ के 1 लाख रिक्त शासकीय पदो पर समयबध्द एवं पारदर्शी रूप से भर्ती सुनिश्चित की जाएगी।

आवास - प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर निर्मल जल अभियान के तहत कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने धनराशि का आबंटन होगा और दो सालों के अंदर छत्तीसगढ़ के हर घर में पीने का शुध्द पानी उपलब्ध होगा।

तेन्दूपत्ता - प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपए प्रतिमानक बोरा दिया जाएगा। संग्राहकों को 4500 रुपए तक बोनस देंगे और चरणपादुका एवं अन्य सुविधाएं फिर शुरू की जाएगी।मजदूर कल्याण - दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आयुष्मान भारत- स्वस्थ छत्तीसगढ़ - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वार्षिक सीमा को दुगुना करके प्रति परिवार 5 लाख से 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा देंगे और राज्य में 500 नए जन औषधि केन्द्र स्थापित कर सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराएंगे। पीएससी - यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ होंगी और राज्य में हुए पीएससी घोटाले की जांच कराई जाएगी।

उद्यम क्रांति - छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। स्टेट कैपिटल रीजन - दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन की स्थापना कर रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर क्षेत्र का समन्वित एवं संतुलित विकास करेंगे।

इनोवेशन हब - नया रायपुर को सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाकर राज्य में 6 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएंगे।

रानी दुर्गावती योजना - रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत कर बीपीएल वर्ग की बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

500 में सिलेंडर - गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

विद्यार्थियों को ट्रेवल अलॉवंस- कॉलेज आने जाने के लिए विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये मासिक अलॉवंस प्रदान करेंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग - भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग गठित करेगी। भ्रष्टाचार शिकायत निवारण व निगरानी के लिए एक वेब पोर्टल बनाएंगे। प्रत्यक्ष कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय में एक सेल का गठन होगा।

सिम्स और सीआईटी - छत्तीसगढ़ के हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) और हर लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) का निर्माण होगा।

इंवेस्ट छत्तीसगढ़ - इंवेस्ट इंडिया की तर्ज पर इंवेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करेंगे और वार्षिक वैश्विक स्तरीय सम्मेलन कर देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आकर्षित करेंगे।

डेढ़ लाख बेरोजगारों को भर्ती - सरकार तुहर दुवार योजना के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर डेढ़ लाख बेरोजगारों की भर्ती कर प्रभावी घर पहुंच सार्वजनिक सेवा प्रदान की जाएगी।

शक्तिपीठ- एक हजार किमी लंबी शक्तिपीठ परियोजना की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों को उत्तराखंड की चार धाम परियोजना की तर्ज पर विकसित करने और जोड़ने का काम करेंगे।

रामलला के दर्शन - छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्मित हो चुका है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। छत्तीसगढ़ के वासियों को रामलला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाएंगे।

भाजपा घोषणा पत्र जारी किए जाने के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, केन्द्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, सह संयोजक राम विचार नेताम, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, केन्द्रीय मीडिया संयोजक सिध्दार्थनाथ सिंह राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख , सदस्य सचिव पंकज झा, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित घोषणा पत्र समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवरतन शर्मा तथा आभार प्रदर्शन अमर अग्रवाल ने किया।

भाजपा घोषणा पत्र से उत्साह का माहौल

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी की गारंटी 2023 को छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का ब्लूप्रिंट बताते हुए कहा है कि रोड मैप तैयार हो गया है छत्तीसगढ़ अब इस पर चलेगा भाजपा की सरकार आने वाली है और पांच साल से अवरूध्द विकास फिर से आगे बढ़ने वाला है

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs