रायपुर 22/10/2023// /// प्रथम चरण की 20 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है .अब जमा किए गए नामांकन फार्म की जांच होना है और नाम वापसी होना नामांकन जमा करने के साथ ही उम्मीदवार अपने क्षेत्र में भ्रमण करने लगे हैं कार्यकर्ताओं से मिलने लगे हैं लेकिन भाजपा के इन 21 प्रत्याशियों में 15 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है
इस क्राइसिस में बीजेपी का कार्यकर्ता बिना फंड के कार्य करने तैयार नहीं है यह बीजेपी के रायपुर के शीर्ष नेताओं को पता है जिन नए नेताओं को हाल ही में टिकट दिया गया है उनकी माली हालत ऐसी नहीं है कि वह चुनाव में खर्च कर सकें खर्च न मिलने के चक्कर में उसे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अभी तक संपर्क सूत्र शुरू नहीं किया है सभी को उम्मीद है कि पैसा आएगा तो काम किया जाएगा
ऐसा नहीं है कि रायपुर में बैठे भाजपा के बड़े नेताओं को इसकी भनक नहीं है लेकिन वह इस खर्चे की बिल्ली में पहले घुंघरू कौन बांधे का इंतजार कर रहे हैं समय बहुत काम बचा है समय पर अगर उम्मीदवारों को पैसा नहीं मिला तो हो सकता है कि बीजेपी की स्थिति गंभीर हो जाए और चुनाव में करारी मात भी हो सकती है
इस पूरे मामले में जिन पुराने महारथियों को चुनाव फंड में मदद करनी थी जिन्हें अमित शाह और मोदी जी ने अपने साथ हेलीकाप्टर में घुमाया था वह अपने-अपने क्षेत्र में व्यस्त हैं अब स्थिति ऐसी है फंड के उम्मीद की किरण आगे वाले इलेक्शन में जो नए उम्मीदवारों हैं मदद हो सकती है लेकिन अभी हाल में जिन 21 उम्मीदवार को बनाया गया है उनमें 15 से 18 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी माली हालत बहुत पतली है और वह हो सकता है कि खर्च करने में असमर्थ हो जाएँ
रायपुर मुख्यालय की स्थिति ऐसी है कि यहां पर मैनेजमेंट करने वाला कोई भी मजबूत आदमी नहीं जो जिम्मेदारी से यह कह सके कि आपको चुनाव सामग्री और फंड समय पर मिल जाएगा आप चिंता ना करें ऐसी स्थिति से रायपुर मुख्यालय शून्य है क्योंकि अध्यक्ष अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं रमन सिंह अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं बृजमोहन अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं तो फिर इस बड़े निर्णय को कौन तय करेगा जो लोग यहां बैठे हैं उनकी ताकत नहीं है कि वह इस समस्या का हल कर सके




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments