जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त
रायपुर, // जनसम्पर्क संचालनालय के चार वरिष्ठ
अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इन अधिकारियों को आज इन्द्रावती भवन में भावभीनी विदाई
दी गई और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया। विदाई समारोह में अपर संचालक द्वय
श्री सुभाष मिश्र और श्री स्वराज्य दास एवं सहायक संचालक श्री अनिल फड़नवीस को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति
चिन्ह भेंटकर उनके स्वस्थ, उज्ज्वल एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की गई। इसी प्रकार सूरजपुर जिले
में पदस्थ सहायक संचालक श्रीमती मैक्जिमा टोप्पो को सेवानिवृत्ति पर जिला
जनसम्पर्क कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर संचालक श्री जे.एल.
दरियो, संयुक्त संचालक सर्वश्री संजीव तिवारी, श्री पंकज गुप्ता, श्री संतोष मौर्य, संयुक्त संचालक
श्रीमती हर्षा पौराणिक सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments