नरेंद्र वर्मा
(नई दिल्ली ब्यूरो)
नई दिल्ली,22/10/2023/// ‘नमो इम्पैक्ट कॉफी टेबल बुक’ और ‘स्मारिका’ का विमोचन दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्याक्ष नरेश बंसल, ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष परम स्वामी चिदानंद जी सरस्वती , असम एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, प्रमुख गौ सेवक प्रोफेसर सुरेश चंद सिंघल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. नंद किशोर गर्ग, लोहिया ग्लोबल के चेयरमैन श्री विनीत लोहिया और नमो इम्पैक्ट टीवी के चेयरमैन श्री जगदीश राय गोयल के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विमोचन कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कॉफी टेबल बुक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंघल की बेहतरीन परिकल्पना है। उन्होंने कहा मोदी सरकार की नीतियां का लाभ देश मे सबसे निचले स्तर तक जा रहा है इस पुस्तक में ऐसी ही जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख किया गया है। इस जीवंत पुस्तक से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर आधारित विशेषज्ञों के साक्षात्कार बहुत लाभकारी है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि मीडिया आज निष्पक्ष तरीके से मोदी सरकार की नीतियों का विश्लेषण कर रहा है। इस पुस्तक में भी ऐसी ही जनकल्याणकारी नीतियों को समेटा गया है। श्री बंसल ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत की अर्थव्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मानेगी। कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद जी सरस्वती ने कहा कि नमो-इम्पैक्ट कॉफी टेबिल बुक का नाम ही इस बात का परिचायक है कि आज सारी दुनिया मोदी इम्पैक्ट का लोहा मान रही है। स्वामी चिदानंद ने कहा मीडिया आज पूरी स्वतंत्रता के साथ सरकार की नीतियों का विश्लेषण कर रहा है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति मूलचंद गर्ग जी, मेजर जनरल विजयपाल जी,

सुलभ इंटरनेशनल के चैयरमैन कुमार दिलीप पाठक, केंद्र सरकार के पूर्व सचिव श्री पंकज जैन, दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्य सचिव श्री रमेश नेगी, किसान नेता पद्मश्री कमल सिंह चौहान जी, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के कुलपति डॉ. महेश वर्मा, जम्मू कश्मीर भाजपा के युवा नेता मंजूर भट, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के सीईओ रवि दाधीच, संघ के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मीनारायण भाला एवं राकेश जैन,

राम वनगमन मार्ग के शोधकर्ता डॉ. राम अवतार शर्मा, गवर्नमेंट, इंटर कॉलेज, झज्जर के प्रिंसिपल नवीन मित्तल श्री अग्रसेन धान के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक देव सुधी एवं हाई-टेक पाइप्स लिमिटेड के चैयरमैन और प्रमुख समाजसेवी अजय कुमार बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments