मृत व्यक्ति के बाद भूत से खरीदा गया जमीन
झारसुगुड़ा 14 /10 ///2023/// झारसुगुड़ा जिला के वेदांत एलुमिना कंपनी के ऊपर झारसुगुड़ा जिला के बंजारी गांव वाले लोगो ने धोखा देकर तथा फर्जी करके जमीन लेने का आरोप लगाया है साथ ही इसकी लिखित शिकायत उन्होंने स्थानीय थाने में भी किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा जिला के बंजारी गांव की रेणुका साहू उसके रिश्तेदार तथा अन्य गांव वासियों ने एक पत्रकार वार्ता में वेदांत कंपनी के मैनेजमेंट के ऊपर अनेक गंभीर आरोप लगाए जिसमे उनके द्वारा उनके मरे हुए पिता की जमीन अपने नाम करने तथा झूठ बोलकर उनका हस्ताक्षर करवाने जैसे अनेक आरोप है।

पत्रकार वार्ता में रेणुका साहू ने वेदांत के ऊपर आरोप लगाया की उनके पिता का देहांत गत 26 अगस्त को हो गया था कुछ दिन बाद उन्हें पता चला की उनके जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है उन्हे आश्चर्य लगा की जमीन किसने बेचा जब कुछ लोग पूछताछ किए तो पता चला की उनके जमीन की रजिस्ट्री 7 नवंबर को किया गया है जिससे उन्हें आश्चर्य हुआ की उनके पिता के मरने के 15 दिन के अंदर ही जमीन किसने और केसे रजिस्ट्री कर दिया तथा क्या वेदांत द्वारा उनके पिता के भूत से जमीन खरीदी गई है।रेणुका साहू ने आरोप लगाते हुए कहा की हमारी 5.27 एकड़ जमीन बिना किसी भुगतान के तथा दस्तखत के केसे वेदांत अपने नाम कर दिया रेणुका ने आगे बताया की इस जमीन के बाबत उन्हें नकद या बैंक में किसी भी तरह का कोई भी पेमेंट नही किया गया। जिसकी शिकायत उनके द्वारा स्थानीय थाने में की गई है साथ ही उनके परिवार द्वारा जिलापाल महोदया से भी जांच कर न्याय देने की अपील की गई है वही परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति जगतराम साहू ने हमारे रिपोर्टर को बताया की जब हम लोग इन्ही सब बातो की जानकारी लेने वेदांत कंपनी में गए तो हमे वेरिफाई करने के नाम पर हमसे झूठ बोलकर दस्तखत ले लिए गए श्री साहू ने कहा की वेदांत के कुछ अधिकारी फर्जी करके उनकी जमीन हड़प करना चाह रहे है जिसकी

शिकायत हम जिलापाल के पास तथा थाने में भी कर चुके है। वही गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने कहा की वेदांत द्वारा जितनी भी जमीन ली गई है उन सभी की फिर से जांच की जानी चाहिए पता नही कितनी जमीन फरजरी कर लिया गया है। लोगो ने इसकी उच्च स्तरीय जांच करने तथा दोसियो पर उचित कार्यवाही की मांग की है। मालूम रहे की वेदांत द्वारा पहले भी अनेक आरोप आसपास के अंचल के लोग लगाते रहे है लोगो ने आरोप लगाया है की वेदांत द्वारा बनाया हुआ आसपोंड (गीले राख का कुंड) पर्याप्त नहीं है और सरकारी मानकों पर खरे नहीं उतरता इतना ही नहीं इसमें से निकलने वाला राख को झारसुगुड़ा जिले ही नही आसपास के जिलों में भी गैर कानूनी तौर पर फेका जा रहा है जिससे पूरे अंचल में वायु तथा जल प्रदूषण बड़े पैमाने पर हो रहा है यह राख के कण हवा में उड़कर लोगो की आंखों में गिरता है जिससे दुर्घटना होते रहती है तो लोगो को सांस लेने में भी तकलीफ होती है वही यह राख बरसात में बहकर नाले से होकर फिर नदी में गिरकर नदी को भी दूषित कर रही है जिससे राष्ट्रीय संपत्ति हीराकुद डेम के ऊपर भी बड़े खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता वही इस प्रदूषण के रोकथाम के लिए पदस्थ जिले के प्रदूषण अधिकारी सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे है लोगो ने इस गैर कानूनी कार्य तथा वेदांत की मनमानी को रोकने तथा जांच कर उचित कार्यवाही की मांग राज्य तथा केंद्र सरकार से किया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments