रायपुर 14/10/2023/// नगर निगम जोन 6 द्वारा भाटागांव सब्जी मंडी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी0 रायपुर- आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर
.jpg)
पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा नगर निगम जोन 6 के क्षेत्र के तहत आने वाले भाटागांव सब्जी मंडी के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियन्ता श्री सैयद जोहेब सहित निगम जोन 6 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में निकाली गयी एवं मतदाताओं को मतदान अधिक से अधिक संख्या में करने की दृष्टि से जागरूक बनाया गया.निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की दृष्टि से निरन्तर जागरूक बनाया जा रहा है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments