दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भाजपा ने 15 साल पट्टा नहीं दिया, कांग्रेस ने लोगों को घर और छत दिया

Anil Choubey 10-10-2023 19:13:05


RAIPUR 10/10.2023//// राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहरी जनता के लिये और राजधानी के लिए अभूतपूर्व काम किया है। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल, धनवंतरी मेडिकल, शहरी स्वास्थ्य योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की सरकार ने इस वर्ष 25 हजार से ज्यादा पट्टा वितरण किया। भाजपा 15 साल तक सरकार में रही किसी को पट्टा नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने 1979 से आज तक 1 लाख से अधिक पट्टा वितरण कर चुका है। सन् 1979 में 10 साल के लिए 10 हजार लोगों को पट्टा दिया, 1984 में 30 साल के लिये 30 हजार लोगों को पट्टा दिया, 2002 में 30 साल के 40 हजार लोगों को पट्टा दिया, 2023 में भूपेश बघेल की सरकार ने 25 हजार लोगों को पट्टा। ये पट्टा 2028 तक वैलिड रहेगा। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता सभी ने पट्टा लिया। पट्टा वितरण में फोटो भी खिचवाते है। पट्टा लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार 15 साल में लोगों के घरों में बुलडोजर चलवाने का काम करते करते रहे लेकिन किसी को पट्टा नहीं दिया।


राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार में बनी गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे को पुनः मजबूत एवं गुणवत्ता युक्त निर्माण करवाया गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला सहकारी बैंक में डूबे खातादारों की पैसा की वसूली। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला। अनियमित निर्माण का नियमतीकरण। गुमास्ता को लाईफ टाईम किया। मोर जमीन मोर मकान योजना। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राहियों को 1-1
लाख रुपये प्रदान। मुख्यमंत्री शहरी स्लम चिकित्सा योजना हमर लैब हमर अस्पताल, धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स। बिजली बिल हाफ योजना। छोटे भूखंड 5 डिसमिल तक की रजिस्ट्री में लगी रोक हटाई। गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत कटौती विगत 5 वर्षों से लगातार जारी। किसी भी प्रकार से मकान एवं प्रापर्टी कर में वृद्धि नहीं किया गया। सुरक्षा के दृष्टि से चौक चौराहों पर सीसी कैमरा लगाया गया। गोलबाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक दिया। किसी के भी दुकान एवं मकान में तोड़-फोड़ नहीं की गई। भाजपा सरकार में जो विस्थापित दुकानदार मकान मालिक थे सभी का पुनर्वास किया गया। नगर निगम क्षेत्र को टैक्स मुक्त किया गया। विकास कार्यों के लिए पार्षदों को 50 लाख रुपया दिया गया। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण का सरलीकरण, मितान योजना से घर पहुंच सुविधा।

पत्रकारों से चर्चा करते हुये जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि 15 सालों में बस्तियां टूटी लोगों को बीएसयूपी मकान में भेजा। उनकी सुध नहीं ली गयी। लोग अपने छत के अधिकार के लिये लड़ते रहे। कांग्रेस की सरकार आने के बाद विधानसभा में कानून बनाकर लोगों को उनको छत का अधिकार दिया। हमारी सरकार ने पट्टे देने की शुरुआत किया। रायपुर शहर में 25000 लोगों को पट्टा दिया। आने आने समय में जिन लोगों का नाम सर्वे में है तथा जो छूट गये है सभी को पट्टा दिया जायेगा। कांग्रेस की सरकार फिर से बनने पर तालाब पर एवं पुरानी नहर जिन का अब उपयोग नहीं है वहां पर पट्टा देने का कानून बनाया जायेगा। भाजपा ने पहले कानून बनाया था तालाब पार एवं नहर के पार पर बने लोगों को पट्टा नहीं दिया जायेगा। पट्टा देने की परंपरा सिर्फ कांग्रेस की सरकार ने शुरू किया है। अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, कांग्रेस की पहली सरकार भूपेश सरकार ने ही पट्टा दिया। 15 सालों में भाजपा ने नहीं दिया।

विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण आवासहीनों को आवास उपलब्ध करवाने के लिये महत्वपूर्ण काम किया है। कांग्रेस सरकार ने नियमितीकरण लाकर हर वर्ग का भला किया है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आरडीए के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, संयुक्त महासचिव अजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs