दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण से कोरबा में बढ़ी जागरूकता

Anil Choubey 07-10-2023 20:04:09


बालकोनगर, 07 अक्टूबर, 2023। ///// वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी नई किरण परियोजना के अंतर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर दो दिवसीय जिला-स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। सार्थक जन विकास संस्थान और कोरबा के जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को अपने संबंधित स्कूलों में माहवारी के प्रति सवेंदनशील बनाने, सहायकपूर्ण एवं सहज वातावरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता प्रदान करना है।

सामाजिक कार्यकर्ता और अनुभवी एमएचएम विषय विशेषज्ञ श्री ओम प्रकाश गायरी ने दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान विस्तृत परिचर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माहवारी चक्र को समझना एवं भ्रांतियों पर चर्चा के साथ विभिन्न समस्याओं को शामिल किया गया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव और माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को साझा किया।

माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण में विशेष रूप से दिव्यांग लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया था। माहवारी को स्वच्छता प्रबंधन और गरिमा के साथ जोड़कर उनके लिए उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों को दूर करने पर कार्य किया गया। बालको के दृष्टिबाधित और मूकबधिर बच्चों के लिए आयोजित विशेष सत्र में मॉड्यूल सत्र शामिल थे। यह दिव्य ज्योति स्कूल में हुआ, जिसमें जिले के 5 से अधिक बच्चे शामिल हुए।

नई किरण परियोजना के अंतर्गत आयोजित एमएचएम जागरूकता सत्र कोरबा जिले के 30 सरकारी माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में लगभग 6,800 से अधिक किशोर लड़कियों और लड़कों तक सफलतापूर्वक पहुंचा। कार्यशाला ने शिक्षकों के बीच माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कोरबा जिले के 56 उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 से अधिक शिक्षक जुड़े।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल समावेशी और संवेदनशील समाज को बढ़ावा देने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारे शिक्षक माहवारी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आवश्यक उत्पादों की जानकारी, माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन से छात्राओं को सशक्त बना रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही माहवारी संबंधी भ्रांतियों और शंकाओं को खत्म करना है। यह सिर्फ एक कार्यशाला नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का उद्घोष है। एमएचवी जागरूकता अभियानों के निरंतर संचालन के जरिए समाज में माहवारी के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।

एमएचएम कार्यशाला में शामिल शासकीय हाई स्कूल दर्री के शिक्षक श्री गेंद लाल भास्कर ने जागरूकतापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में माहवारी के समय लड़कियों और महिलाओं के व्यवहार में आए व्यवहारिक बदलाव की आवश्यकता को पहचानना चाहिए। एमएचएम-अनुकूल स्कूल बनाने में लड़कियां सशक्त महसूस करेंगी और उन्हें उस समझ और सम्मान के साथ देखभाल दिया जाएगा, जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर समर्पित कार्यशाला बालको के सराहनीय प्रयास से सफल रहा।

बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के गांवों एवं नगर पालिका निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू की। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की माहवारी संबंधी विविध भ्रांतियों को दूर कर उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के अनेक आयामों से परिचित कराना और एमएचएम क्षमता निर्माण के माध्यम से उत्पाद विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। परियोजना ने 45 गांवों के 48000 से अधिक लोगों को संवेदनशील बनाने में मदद की है, जिससे इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के कोरबा, पोड़ी, उपरोड़ा करतला, पाली और कटघोरा के दायरे में लगभग 48000 महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, पुरुष और किशोर बा

शामिल हैं। परियोजना ने किशोर लड़कियों एवं लड़को, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) महिलाओं और माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं (आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं) से लेकर 600 से अधिक मास्टर प्रशिक्षकों को समुदाय में परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में सक्षम बनाया है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs