Raipur 06/10/2023 छत्तीसगढ़ में आचारसंहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने जानकारी दी राज्य महुआ बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गयाबैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा प्रदेशभर के 10,000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश 2023 के प्रारूप में निहित संशोधन का अनुमोदन किया गया कैबिनेट ने ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए निर्धारित मापदंड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है
.jpg)
इसी तरह नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी को नगर पालिका में उन्नयन किए जाने के लिए निर्धारित मापदंड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया नगर पंचायत नवागढ़ को नगर पालिका परिषद बनाने के लिए भी निर्धारित मापदंड में छूट का निर्णय लिया गया कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की हड़ताल में शामिल अधिकारी कर्मचारियों पर एस्मा की कार्रवाई को शून्य करने का फैसला लिया गया बता दें कि राज्य सरकार ने एस्मा के तहत हड़ताल में शामिल अधिकारी कर्मचारी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया था जिसे शून्य कर दिया गया है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments