दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सबसे पहले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पंचायतों में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने दिया >>> प्रियंका गांधी

Anil Choubey 06-10-2023 19:04:55


कांकेर के नगरीय निकाय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज "पुरखती कागजात" और "ताना बाना" पुस्तिका का किया विमोचन-नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज "पुरखती कागजात" और "ताना बाना" पुस्तिका का विमोचन किया। बस्तर में क्षेत्रवार आदिवासी समुदायों के देवी-देवताओं की वाचिक परम्परा में प्रचलित मान्यताओं को लेखबद्ध कर उन्हें जारी किये गये सामुदायिक वन अधिकार के प्रपत्रों को संकलित कर “पुरखती कागजात’’ नामक (भाग एक) पुस्तिका तैयार की गई है। “पुरखती कागजात’’ (भाग-दो ) में संरक्षित खसरों का संकलन है, जिसमें भुईया के माध्यम से खसरे के कैफियत कॉलम में मातागुड़ी, देवगुड़ी के नाम व रकबा उल्लेखित कर राजस्व अभिलेख संरक्षित किया गया है।

  

‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कांकेर जिले को दी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी हुई शामिलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में कांकेर जिले को 866 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियंका गांधी शामिल हुई।

इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया गया। महासम्मेलन में

 

सबसे पहले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पंचायतों में  कांग्रेस पार्टी की सरकार ने दिया >>>  प्रियंका गांधी

First of all, 33 percent women reservation was given in Panchayats by the Congress Party government >>> Priyanka Gandhi

कंकर रायपुर   /06 अक्टूबर 2023////   आज यहां खड़े हुये उन महापुरुषों की याद आती है जिन्होंने हमारी आजादी की लड़ाई लड़ी। ये धरती स्वतंत्रता सेनानी इंद्रु केंवट जी, सुखदेव पातर हलबा जी और कंगलू कुमार जी की है। ठाकुर राम प्रसाद पोटाई जी की धरती है। जिन्होंने संविधान सभा के सदस्य होने के नाते बाबा साहब के साथ पिछड़ों और वंचितों के अधिकार दिलाया। ये पंचायती राज सम्मेलन है महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी जी तक पंचायती राज का जो सपना था उसको साकार करने का कार्य कांग्रेस ने किया। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पंचायतों में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया। एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी, उससे क्या होता था जितने निर्णय लेने थे वह सब एक जगह केंद्रित हो जाते थे, वहीं 5000 लोग पूरे देश के लिये छोटे से छोटे, बड़े से बड़े निर्णय ले सकते थे। कई ऐसे कार्य करने में बहुत समय लगता था। जब पंचायती राज की बात हुई तो मंशा ये थी कि लोकतंत्र को जन-जन तक पहुंचना चाहिए इसका मतलब है कि जो गांव का विकास विकास है जो गांव का कार्य है उसका निर्णय गांव में होना चाहिए। आप सब जमीनी लोग हैं गांव की ज़रूरतें क्या है गांव के विकास के लिए क्या अच्छा रहेगा कौन सा काम पहले करना चाहिए किसकी ज्यादा जरूरत है ये आप सब जानते हैं और आपसे बराबर कोई नहीं जानता। आज आपके हाथों में सत्ता है आज पैसा सरकार आपके हाथों में भेजती हैं ताकि आप यह निर्णय ले सके और गांव आप खुद काम कर सके। लोकतंत्र की नींव इस देश की जितने भी व्यवस्था है उसकी नींव आज पंचायतों में, नगर पालिकाओं में है। आपकी जो जिम्मेदारियां है बहुत बड़ी जिम्मेदारियां है और आप इस जिम्मेदारी को बहुत निष्ठा के साथ आप पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार। अनुभव से ही भरोसा होता है, अनुभव किस चीज का होता है, निष्ठा का होता है, आप देखते हैं यह सरकार हमारे लिए काम कर रही है। क्या यह सरकार के लिए जनता सर्वोपरि है कि नहीं। हमारे काम हो रही है प्रदेश का काम हो रहा है। हमारी कोई समस्या होती है तो उसके हल के लिए कार्य हो रहा है, तभी आपके सरकार में भरोसा बनता है। अगर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में आपका भरोसा है तो इस वजह से है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है वह कांग्रेस की बहुत पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां आएं। उसके बाद भी वो पूरे प्रदेश के कोने-कोने तक उन्होंने दौरा किया। आपके पास आए और आपकी समस्याओं को समझा। इंदिरा जी 1972 में बस्तर में आई थी। मेरी माता और पिताजी भी काफी बार बस्तर आए आपके घरों में गए, गांव में गए, आपकी समस्याओं की उन्होंने समझने की कोशिश की। सिर्फ मेरे परिवार के सदस्यों ने ही नहीं कांग्रेस के जितने नेता रहे उन्होने हमेशा यह प्रयास किया कि आपको समझे, आपकी समस्याओं को समझे और गहरे उसको सुलझाने की कोशिश करें। इसीलिये आपका भरोसा, रिश्ता मेरे परिवार के सदस्यों से बना। कांग्रेस पार्टी से बना। जब मेरी दादी इंदिरा जी यहां आयीं थी तब स्वामी आत्मानंद जी से उन्होंने कहा था कि हम यहां का विकास करायेंगे और यहां के बच्चों को शिक्षित करायेंगे। आज इस बात का मिसाल कांग्रेस की पुरानी परंपरा को कायम रखने का काम हमारी सरकार कर रही है। यही मिसाल है इंदिरा जी ने उस समय कहा था भूपेश बघेल जी आज कर रहे है। स्वामी आत्मानंद जी के नाम से जिले-जिले में नये विद्यालय खोले है। यहां के बच्चे पढ़ाई कर रहे है आगे बढ़ रहे है किसी ने नीट का परीक्षा पास की है, किसी ने जी की परीक्षा पास की है तो आपको कितना गर्व होगा कि आपके प्रदेश में आपके सरकार है। वो आपको आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज बस्तर ब्रांड बन गया है अंतर्राष्ट्रीय बन गया है। यहां मॉडल बना है मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट का, एशिया का सबसे बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट है। ये बहुत आधुनिक चीज है एक तरह से क्योंकि आज कल यह बात बहुत चल रही है कि जैसे मिलेट के जो पदार्थ है वो सेहत के लिये बहुत अच्छे है। पूरी दुनियां भर में लोग इसकी डिमांड कर रहे है। एशिया में सबसे बड़ा प्लांट कहां है बस्तर में है। कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार की खेती यहां पर किसानों की आय बढ़ा रही है। बस्तर एक पर्यटन स्थल बन गया है। जहां देश भर से लोग आते है। बहुत लोगों को रोजगार मिला। आपकी संस्कृति, हूनर, कला को बढ़ावा मिला है। आपकी संस्कृति को आगे बढ़ाया जा रहा है। 60 से ज्यादा वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे है। देश में कुल वनोपज जितने भी है उनमें सबसे ज्यादा योगदान छत्तीसगढ़ से है। लखनपुरी चारामा में रोजगार बनाने के लिये औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जा रहे है।


भाजपा के राज में क्या था? हिंसा का राज था। लोग यहां आने से डरते थे। निर्दोष आदिवासी भाई-बहनों को जेल में डाल दिया जाता था। हर तरफ भय, हिंसा, उत्पीड़न था। आज कांग्रेस की सरकार ने खूब परिश्रम करके 5 सालों के अंदर आपको उस हिंसा की जाल से निकाला है। भूपेश बघेल की सरकार पर आपको भरोसा है क्योंकि पिछड़ों के लिये, गरीबों के लिये, आदिवासियों के लिये काम करके दिखाया है। गांव में मनरेगा लाने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी। यह आपका सौभाग्य है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
मध्यप्रदेश में जो सत्ता है वो पंचायतों को जो पैसा मिलता है उसमें काफी रोक आया है, काफी कम हो चुका है। पंचायतों की शक्ति कम किया है। यहां की कांग्रेस सरकार आपको मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। आज आपके प्रदेश की चर्चा पूरे देश भर में है। आपको मान सम्मान देश दुनिया में बढ़ाया गया है। यहां विकास हर गांव में हो रहा है। किसान मजबूत हो रहा है। यहां का किसान खुश है। बाकी प्रदेश के किसान दुखी है, त्रस्त है, परेशान है। यहां के किसान खुश है। यहां जो भी कार्य हो रहे है स्थानीय निकायों के माध्यम से लागू हो रहा है। इसमें धरातल और लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। आम जनता के हाथों शक्ति दिये जा रहे है।
पूरे देश भर में जहां-जहां भाजपा की सरकारे हैं वहां ऐसा नहीं है। पंचायतों का वित्तीय अधिकार भी कम हो रहा है। मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार ने पेसा कानून पास करके पंचायत प्रतिनिधियों को और भी मजबूत बनाया। आज स्थानीय निकायों के लिये विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय अधिकार देकर कांग्रेस ने यह साबित किया हैं असली लोकतंत्र का अर्थ क्या होता है।


भाजपा ने इसके विपरीत किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने देश के सारे संपत्ति अपने अरब पति मित्रों को दे दिये। लाखों करोड़ के इनके कर्ज माफ कर दिये जबकि किसानों के कर्ज की माफ करने की बात उठती है तो कहते है पैसा नहीं है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम 24 घंटे के अंदर-अंदर किया। प्रधानमंत्री जी अपने लिये दो हवाई जहाज खरीदते है 8 हजार करोड़ का एक हवाई जहाज। 20 हजार करोड़ का नये संसद बनाते है जबकि अच्छा खासा संसद हमारे देश में है। 27 हजार करोड़ का एक यशोभूमि नया बड़ा हाल बनता है। जब ओपीएस की बात होती है पेंशन की बात होती है तो कहते है पैसा नहीं है। अपनी शान बढ़ाने के लिये, अपनी आन-बान शान बढ़ाने के लिये बड़ी इमारतों को बनाने के लिये पैसा है। अपने उद्योगपति दोस्तों के कर्ज माफ करने के लिये पैसा है। अपनी देश की संपत्ति को अपने उद्योगपति दोस्तों सौंप सकते है लेकिन आपका पेंशन नहीं दे सकते। आज छत्तीसगढ़ की सरकार आपको पुरानी पेंशन दे रही है।
आज देश का किसान एक दिन में मात्र 27 रुपए कमाता है। देशभर में किसानों को मजबूत करने के बजाय कमरतोड़ रही है। वहीं अडानी और उनके दूसरे उद्योगपति दोस्त एक दिन में 16 सौ करोड़ रुपए कमा रहे हैं। भाजपा की जो सरकारें है वो अमीरों के लिये चलती है। मीडिल क्लास, गरीब के लिये इनके पास कुछ नहीं है। जाति जनगणना की बात करने पर मौन हो जाते हैं। आपकी ध्यान भटकाने लगती है। कभी धर्म की बात करने लग जाते है तो कभी इधर-उधर की बात करने लग जाते है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फिर से आएगी तो बिहार की तरह यहां भी जातीय जनगणना कराएंगे।


केंद्र की मोदी सरकार में महंगाई बढ़ गयी है। केंद्र सरकार ने सबके दाम बढ़ा दिये है टैक्स बढ़ा दिये गये है। तेल, सब्जी, सिलेंडर सभी के दाम बढ़ गये है। जहां-जहां रोजगार का मौका था उसे खत्म कर दिया है। नौकरी मिलती थी, रोजगार मिलता था पीएसयु से। इसलिये पं. जवाहर लाल नेहरू का उस समय का नजरिया था बड़े-बड़े पीएसयु बनाये ताकि लोगों को रोजगार मिले। आज पीएसयू बिक गये है। न आरक्षण मिलेगा, न रोजगार मिलेगा। खेती किसानी से रोजगार मिलते थे। पूरे देश भर में किसानों को इतना कमजोर बना दिया कि वो कमा नहीं पा रहा है। डीजल में जीएसटी, पेट्रोल में जीएसटी, खाद महंगी सब चीज महंगा, गुजारा नहीं हो रहा है किसानों का। छोटे-छोटे उद्योग जैसे छोटी राशन की दुकानें, छोटी उद्योग हर जगह हर जिले में छोटे-छोटे शहर में होते थे। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर सारे बंद हो रहे है।
जगह-जगह जाकर कहते हैं मोदी की गारंटी, 15 लाख तो किसी को नहीं मिला। करोड़ों नौकरी भी किसी को नहीं मिली। किसानों की आमदनी भी दोगुनी नहीं हुई, छत्तीसगढ़ आकर कांग्रेस सरकार के काम का भी श्रेय लेकर जाते हैं।


कांग्रेस ने सबसे बड़ा काम आपको आपकी संपत्ति आपके हाथों में दी। किसान, गरीब, आदिवासियों को मजबूत किया। पांच साल में 2 करोड़ आपके खाते में गये है। 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आयें है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे के साथ गरीबों, किसानों, आदिवासियों और छत्तीसगढ़ महतारी को मजबूत करने के लिये योजनाएं बनी है। गोठान समितियों को लाखों का रोजगार मिला है। गौठान योजना से आवारा पशुओं की समस्या खत्म हुई, लोगों को रोजगार मिला। मोदी जी खोखली गारंटी देते हैं। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हमारे देश में है।
पांच साल और इस सरकार को मौका दीजिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार फिर से आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे। यहां इतना विकास हो रहा कि यहां से लोगों को कहीं नहीं जाना पड़ेगा। लोग यहां आएंगे। राम वन गमन पथ बनाया। 75 स्थलों की पहचान करके पर्यटन तीर्थों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पंचायती राज लागू हुआ है तब से महिला मंच में बैठती हैं >>>  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 आज कांकेर में नगरीय निकाय पंचायती राज सम्मेलन हो रहा है। एक समय था जब देश में जनप्रतिनिधि के नाम पर 5000 व्यक्ति थे। राजीव जी ने कहा कि यहां अधिकारी कर्मचारी 2 करोड़ है वहां जन प्रतिनिधि 5000, कैसे नियंत्रण होगा? कैसे जनता का भागीदारी होगा? वहीं से पंचायती राज को अनिवार्य करने का काम, पंचायती राज चुनाव पहले होता था लेकिन कभी मुख्यमंत्री कभी अकाल के नाम से तो कभी विशेष परिस्थिति के नाम से पंचायत और नगरी निकाय के चुनाव को टाल देते थे लेकिन 73-74 वे संशोधन करके यदि किसी पंच के इस्तीफा दे रहे हैं या मृत्यु हो गये हैं जैसे विधायक और सांसद का चुनाव होता है उसी प्रकार से पंचायती राज का चुनाव भी होगा। साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया। जब से पंचायती राज लागू हुआ है तब से महिला मंच में बैठते हैं। पंचायत को भी संचालित कर रहा है और महापौर बनकर भी काम कर रहे हैं। जिला पंचायत पंच सरपंच सभी काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज और नगरीय निकाय में 33-50 प्रतिशत आरक्षण से ज्यादा पंच सरपंच जनपद में महिलाओं की संख्या है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। मतदाता सूची प्रकाशन हुआ है उसमें 57 विधानसभा में महिला मतदाता ज्यादा है छत्तीसगढ़ में। छत्तीसगढ़ में लिंग अनुपात में देश से सबसे बढ़िया कोई भेदभाव नहीं होता है बेटी-बेटा में, मतदाता में महिलाओं की संख्या अधिक पुरूष से है। पंचायती राज के फायदा महिलाओं को आगे बढ़ने का फायदा लगातार हो रहा है। पंचायती राज को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार काम कर रहा है। सरपंच जनपद जिला सभी के मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। पार्षद महापौर अध्यक्ष सभी के मानदेय बढ़ाने का काम कांग्रेस के सरकार ने किया है। क्षेत्र के विकास निधि बढ़ाने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने पंचायती राज को मजबूत करने का काम किया है। 1996 से बने है पेसा क़ानून बने है लागू अभी पिछले साल हुआ है। 15 साल से रमन सिंह को मौका मिला लेकिन पेसा कानून लागू नहीं किया, वो आदिवासियों की जमीन लूटवाने में लगे हुए थे। 1 लाख एकड़ से अधिक जमीन आदिवासियों की जमीन को छीन लिया था, यह कांग्रेस के सरकार ही आपकी सरकार है लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन ले लिये थे उद्योग लगाने के नाम से उसे वापस दिलाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। जो पट्टा इंदिरा गांधी की बाँटे थे उसे रमन सिंह छीन लिए थे उसे वापस दिलाने का काम राहुल गांधी जी के हाथों से किया। लगातार बस्तर में विकास के काम छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हो रहा है। चाहे ऋण माफी के बात हो, चाहे 2500 रू. प्रति क्विंटल में धान खरीदी की बात हो, 4000 का प्रति मानक बोरा की बात हो, 7 से बढ़कर 67 लघु वनोपज खरीदी की बात हो, चाहे नरवा

, गरुवा घुरूवा बारी के माध्यम से वाटर रिचार्जिंग के बात हो, चाहे गोठान निर्माण की बात हो, गोबर खरीदे के काम ही नहीं बल्कि वर्मी कंपोस्ट खाद 18 हजार से अधिक महिला समूह के माध्यम से 2 लाख महिला दीदी के द्वारा रोजगार मिला। 300 रूरल इंडस्ट्रीयल शुरू किया है जिसके माध्यम से रोजगार के नए रास्ता महात्मा गांधी के रास्ता है उसमें हमारा सरकार चल पड़ा है। उससे  नौजवान रोजगार देने का काम। मिलेट के खरीदी की व्यवस्था समर्थन मूल्य घोषित करे के व्यवस्था, वेल्यू एडीसन करने की व्यवस्था, इमली के केन्डी बन रहा है। मिलेट के प्लांट जिसमे 22 प्रकार के खाद्य सामग्री बन रहा है। प्रयास यही है हमारा उत्पादन के सही मूल्य मिलना चाहिए। राहुल जी ने कहा था न्याय के रास्ता, उसी न्याय मिलना चाहिये वहीं न्याय रास्ते में छत्तीसगढ़ सरकार चल रहा है। राजीव गांधी किसान योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना, हमारी संस्कृति को बचाने का काम आज 5000 से अधिक हमारी देवगुड़ी है उसको बनाने कर काम हाथ में लिए है, 2400 से अधिक देवगुड़ी माता गुड़ी का निर्माण हो गया है। संस्कृति को बचाने का काम हमारी सरकार कर रही है। 1955 में पं. जवाहर लाल नेहरू भिलाई में इस्पात संयंत्र शुरू किया। एनएमडीसी बैलाडीला के खदान है जो देश में काम आ रहा है। बस्तर के नगरनार संयंत्र को बिकने नहीं देंगे। नेहरू जी से लेकर मनमोहन जी तक जितने में सार्वजनिक उपक्रम बनाये उसे बेचने का काम मोदी सरकार कर रही है।
टहका पारा में पुल निर्माण, स्थानीय भाषा जितने भी उसमें शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना। कांकेर के नरहरपुर सड़क चौड़ीकरण शीघ्रपूर्ण करने की स्वीकृति। अतांगढ़ से घोड़ागांव, अंजारी पूल निर्माण, मेडिकल कॉलेज इंदिरा जी के नाम से होगा। पखांजूर के कृषि विश्वविद्यालय को भी इंदिरा जी के नाम से रखने की घोषणा। छत्तीसगढ़ में राज्य पावर कंपनी के अंतर्गत 1 अप्रैल 2004 अथवा इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिये लागू नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी घोषणा किया।

बस्तर के आदिवासियों को न न्याय मिला >>> दीपक बैज

 

बस्तर से हमेशा गांधी परिवार का लगाव रहा है जब भी वक्त आया बस्तर के लिए उन्होंने हमेशा समय दिया और बस्तर के लिए चिंता किया। बस्तर का विकास 15 साल के बाद हमारी सरकार आने के बाद बस्तर बदला हुआ है। पिछले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तर के आदिवासियों को सिर्फ चना, चावल और नमक पर सीमित रखा। शिक्षा के अधिकार से वंचित रखा। स्वास्थ्य के अधिकार से वंचित रखा। ना यहां बिजली, पानी, सड़क मिला, न रोजगार मिला। बस्तर के आदिवासियों को न न्याय मिला। हमारी सरकार आने के बाद बस्तर में पैसा कानून लागू किया, बस्तर में पंचायती राज का काम किया। हमारी सरकार आने के बाद बिजली मिला, पानी मिला, सड़क मिला, इमली, महुआ टोरा सड़कों पर फेंका जाता था लेकिन हमारी सरकार आने के बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद बस्तर का इमली, महुआ, तोरा उचित मूल्य पर खरीदा जा रहा है। सीधा उनके खाते में पैसा देने का काम कर रही है। एक समय में 3000 स्कूल बंद हुई, बस्तर के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, सबसे बड़ा नुकसान हुआ। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद बंद स्कूल को खोलने का काम किया। खुला और आज हमारे बस्तर के बच्चे आज इंग्लिश में बात कर रहे हैं। आज बस्तर की बेटी इंग्लिश में बात कर रहे हैं। आने वाला बस्तर का पीढ़ी इंग्लिश बोलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है अगर कहे तो कांग्रेस की सरकार में हुआ है। छत्तीसगढ़ में बस्तर का बदलाव हो रहा है आने वाले समय में बटन दबाकर तेंदूपत्ता, महुआ तोरा का पैसा आपके खाते में देने का काम किया है। आने वाले समय में आपको बटन दबाना है, आपका बटन दबेगा तो फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी। बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम आएगा।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs