दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जिंदल ने भारतीय रेल को समय से पूर्व 126604 tons पटरियों की सप्लाई

Anil Choubey 31-07-2019 17:55:09


नई दिल्ली,  – विश्व विख्यात उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) उन विरले कंपनियों में से है, जिसका तय समय के अंदर अपनी जिम्मेदारियां निभाने का शानदार रिकॉर्ड है। कंपनी ने भारतीय रेलवे को 1,26,604 टन रेल पटरियों की सप्लाई कर अपनी इस परंपरा को बखूबी अंजाम दिया है। इनमें से 97,400 टन पटरियों की सप्लाई लक्ष्य से चार महीने पहले 22 अप्रैल 2019 को ही की जा चुकी है।

 

जेएसपीएल के प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे के अंतरराष्ट्रीय टेंडर में विश्व स्तरीय 7 शीर्ष कंपनियों को परास्त कर जुलाई 2018 में कंपनी ने पहली बार रेल पटरियों की सप्लाई का ऑर्डर हासिल किया था। इस टेंडर का कुल मूल्य 732 करोड़ रुपये था।

 

अपनी सफलता से उत्साहित जेएसपीएल को उम्मीद है कि उसे रेल विकास निगम लिमिटेड और इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड से प्रतिवर्ष 2 लाख टन 13/26 मीटर की रेल पटरियों के ऑर्डर मिलने लगेंगे।

 

जेएसपीएल ने हाल में रेल विकास निगम की आगामी परियोजनाओं के लिए यूआईसी 60 केजी आईआरएस टी-12 880 ग्रेड की 13 मीटर लंबी रेल पटरियों की सप्लाई का ऑर्डर हासिल किया है, जिसका मूल्य लगभग 665 करोड़ रुपये है। 8 मई 2019 को रेल विकास निगम ने इस सप्लाई का आशय पत्र जेएसपीएल को भेज दिया है।

 

जेएसपीएल 22 अरब अमेरिकी डॉलर वाले ओपी जिन्दल समूह का एक हिस्सा है जो स्टील, ऊर्जा, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी ने अपने रायगढ़ प्लांट में 2003 में ही आधुनिक रेल मिल लगाई और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बाद दूसरी भारतीय रेल पटरी निर्माण कंपनी बन गई। जेएसपीएल दुनिया की सबसे लंबी पटरियों का निर्माण करने वाली कंपनियों में शामिल है। वह फ्लैश बट वेल्डिंग के जरिये फैक्टरी में ही 260 मीटर लंबी रेल पटरी के उत्पादन में सक्षम है।

 

देश में बुलेट ट्रेन, मोनो रेल और मेट्रो रेल जैसी अंतर-नगरीय और नगरीय सुविधाओं के तेजी से विस्तार को देखते हुए जेएसपीएल रायगढ़ प्लांट में ही एसएमएस-मीर जर्मनी के सहयोग से अत्याधुनिक और अति सुरक्षित हेड हार्डेंड रेल का उत्पादन कर रही है। तेज गति से चलने वाली ट्रेनों के लिए इन पटरियों के निर्माण की तकनीक भारत लाने का श्रेय जेएसपीएल को जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने के लिए कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय रेलवे और उसकी सहयोगी कंपनियों – इरकॉन और आरवीएनएल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इसी के साथ कंपनी क्वालिटी रेल उत्पादन के लिए अपने रायगढ़ प्लांट की उत्पादन क्षमता में इजाफा कर रही है।

 

Jindal supplies 126604 tonnes of tracks ahead of time to Indian Railways

 

 

New Delhi,  In a Boost to Indian Railways, JSPL has successfully executed the first-ever Rail order to Indian Railways on 29th July 2019. JSPL has supplied 126604 tonnes of long rails to Indian Railways in record time and far ahead of schedule. Out of this total quantity, JSPL supplied 97,400 tonnes of long rails on 22nd April 2019, in record time and four months ahead of schedule.

 

 

Earlier, on July 2018, JSPL had bagged the first-ever global tender for supply of rails to Indian Railways. The tender saw bidding by eight leading players amongst which were the world’s seven top-most manufacturers of rails. The total value of the contract was at Rs. 732 crores.

 

 In addition to long rails orders from Indian Railways, JSPL is also expecting orders of a minimum volume of 2 lakh tonnes per annum of 13/26 metre rails from Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) and IRCON International Limited. It is noteworthy in this connection that, recently, JSPL won an order from RVNL to supply 89,042 tonnes of UIC 60 kg IRS T-12 880-grade 13-metre rails for RVNL’s upcoming projects. The order is valued at around Rs. 665 crores. RVNL has sent the LOA for the same to JSPL on May 8, 2019.

 

Part of the USD22-billion OP Jindal Group, JSPL has a presence in steel, power, mining and infrastructure sectors. JSPL had set up India’s most modern rail mill at its Raigarh plant in 2003 to become the second player after SAIL to produce rails in India. Its rails are one of the longest, which can go up to 260 metres rail panels through flash butt welding carried out within the plant premises. JSPL has already developed Head Hardened Rails through state of the art technology from SMSMeer Germany. This Rails head hardening facility is brought first time in India. The head hardened Rails are suitable for High-speed trains and Metro Rails where the movement is quite frequent. JSPL is partnering with Indian Railways and its subsidiaries like IRCON & RVNL to accomplish the Prime minister’s Make in India campaign. JSPL is further enhancing its capacities within the existing facility at Raigarh to produce more quantity of Rails to meet out the increasing demand of Indian Railways.

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs