दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार- मोदी

Anil Choubey 30-09-2023 19:00:16


******कांग्रेस को  फिर मौका मिला तो राज्य को बर्बाद कर देगी हर गरीब को पक्के मकान की गारंटी, पहली कैबिनेट में होगा फैसला माताओं बहनों को दी गारंटी पूरी कर दी है महिलाओं के मुद्दे पर बोलते मोदी और सुनती महिलाओं की आंखें भी नमआपका सपना मोदी का संकल्प कांग्रेस ने किसानों, नवजवानों, दलित, पिछड़े, आदिवासी सब को धोखा दिया मोदी ने युवाओं को भरोसा दिलाया की पीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ***************

बिलासपुर 30/09/2023////  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के आवासहीन गरीबों को गारंटी दी कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में आवास से वंचित गरीब परिवारों को जल्द से जल्द पक्का मकान देने का निर्णय होगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि  किसानों के धान का एक एक दाना केंद्र सरकार खरीदती है। यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। किसानों को गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों माताओं बेटियों को दी गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वकर्मा योजना में आपको बैंक में गारंटी नहीं मांगी जाएगी। मोदी ने पहले ही गारंटी दे दी है।

परिवर्तन यात्राओं के संगम अवसर पर बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में करीब दो लाख की भीड़ को मंत्र मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित कर छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ रथ पर सवार होकर जनता के बीच से गुजरते हुए मंच तक का सफर तय किया।  पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ी बोली में महिलाओं का अभिनंदन करते हुए जय जोहार की। उन्होंने बदल के रहिबो, अऊ नहीं सहिबो का नारा बुलंद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर बहुत बार आया। संगठन का काम करता था, तब भी कई बार आया। गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी हर मौके पर मुझे डॉ. रमन सिंह आपसे मिलने बुलाते थे।लेकिन ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। भूतो न भविष्यति। मैंने ऐसा उत्साह, ऐसी एनर्जी पहले नहीं देखी। युवा शक्ति और मातृशक्ति का ऐसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। पुराने लोगों के दर्शन कर पाया। इसके साथ- साथ नई एनर्जी का अनुभव किया। नए उत्साह का अनुभव किया। आज मैं कल्पना कर सकता हूं कि परिवर्तन यात्रा ने कैसा कमाल कर दिखाया है।

 

हर योजना में भ्रष्टाचार हावी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकंठ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। इसलिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा की सरकार लाने के लिए आप लोग पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया। यह भाजपा है जिसने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को सम्मान दिया। छत्तीसगढ़ का हाई कोर्ट बिलासपुर में है। यह काम भाजपा ने किया है। रेलवे का जोन मुख्यालय है। राजस्व की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े रेलवे जोन में एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी की सरकार के दौरान हुई। यानी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में, पूरी तरह समर्पित रही है।

सपने पूरे करने की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। यहां के हर सपने को पूरा करने में मोदी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। आप लिख लीजिए। यह मोदी की गारंटी है। आपका सपना मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी। दिल्ली से कितनी भी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में डटी रहती है। पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ों रुपए मिला है। रेल हो, बिजली हो, विकास के दूसरे कार्य हों, छत्तीसगढ़ के लिए, आपके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी।

पीएससी घोटाले पर बोले मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के पीएससी घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया? पीएससी घोटाला युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। छत्तीसगढ़ के जिन नौजवानों की नौकरी लगी, उनके सामने भी अनिश्चितता है और जिनको वंचित किया गया उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि जो भी इसके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही उन पर कठोर कार्रवाई होगी।

किसानों के साथ धोखा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों को भी हमेशा धोखा दिया है। उनसे झूठ बोला है। यहां के धान किसानों का दाना दाना हम खरीदते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जिम्मेदारी से बोल रहा हूं। दाना दाना केंद्र की भाजपा सरकार खरीदती है। मोदी सरकार खरीदती है। छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीद कर 1 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। यहां के धान किसानों को पैसे केंद्र की भाजपा सरकार देती है और यह कहते हैं कि कांग्रेस सरकार देती है। सच्चाई लोगों तक पहुंचनी चाहिए। मैं फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। भाजपा की सरकार यहां बनेगी। धान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजाम किया है। एक-एक पैसा किसान के बैंक अकाउंट में सीधे जाता है। इसमें कोई बिचौलिया ही नहीं है। उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से 1रुपये भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। मोदी एक रुपए भेजता है तो 100 के 100 पैसे आप तक पहुंचते हैं। पंजा अब एक पैसा नहीं खा सकता। केंद्र की भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया। मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश में खाद की कमी न हो। यूरिया की एक बोरी दुनिया में करीब 3000 रुपये तक बिकती है और भारत में किसानों को यह बोरी 300 रुपये में मिलती है। कहां 3000 और कहां 300। इसके लिए भारत सरकार की तिजोरी से हजारों करोड़ रुपए खर्च करके किसान को राहत देते हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठे। कृषि का विकास हो। आपको संतोष हो, आपके सपने पूरे हों तो मेरी ऊर्जा बढ़ जाती है।

 

मां 5 लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण, महिला सम्मान, गरीब उत्थान की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख का इलाज किया जाता है। छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब आदिवासी परिवार भी इसका लाभ उठा रहे हैं। दुनिया में सबसे बड़ी योजना है। माताएं बहनें अपनी बीमारी का परिवार को पता नहीं चलने देतीं। उन्हें परिवार की चिंता होती है। बच्चे कर्ज में न डूब जाएं, माताएं पीड़ा सहती हैं लेकिन बेटे को परेशान नहीं होने देती। परिवार पर बोझ नहीं होने देतीं। यह पीड़ा गरीब मां का बेटा समझ सकता है। इसलिए आपके इस बेटे ने गारंटी दी है कि मां तेरा 5 लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा। मोदी याने गारंटी काम करने की। एक और गारंटी पूरी कर दी है।

सिंहदेव ने सच कहा तो कांग्रेस में तूफान आ गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि यहां के उपमुख्यमंत्री जी ने सार्वजनिक तौर पर सच बोल दिया कांग्रेस पार्टी में नीचे से ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छुपाया नहीं जा सकता। अगर कांग्रेस के ही नेता, सरकार के उपमुख्यमंत्री सबके सामने कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस में तूफान मच गया। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपए के अधोसंरचना विकास के कार्य मंजूर किए। पैसे भेजे। कांग्रेस सरकार की वजह से सब काम रुके हुए हैं या बहुत देरी से चल रहे हैं। अगर कांग्रेस सरकार दोबारा यहां आई तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा। यहां के युवा का भला नहीं होगा। यहां के गरीबों का भला नहीं होगा। यहां की महिलाओं का भला नहीं होगा।

यह है मोदी मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी ने

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs