दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से परेशान लोको पायलटों का आंदोलन

Anil Choubey 29-09-2023 18:07:41


विभिन्न मांगो को लेकर लोको पायलट का आंदोलन मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप बड़े आंदोलन की चेतावनी

ब्रजराजनगर29/09/2023//// अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ब्रजराजनगर लोको पायलट द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। लोको पायलट द्वारा बिलासपुर रेलवे तथा झारसुगुड़ा के वेदांत कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया की रेलवे के नियम के अनुसार लोको पायलट को आसपास के कंपनी में कोयला तथा अन्य परिवहन हेतु मालवाहक ट्रेन ले जाने पर उन्हें वहां पर विश्राम हेतु रनिंग विश्राम रूम का इंतजाम मिलना चाहिए किंतु झारसुगुड़ा के वेदांत में कोई भी इंतजाम नहीं है

 

लोको पायलट द्वारा अपनी 12सूत्रीय लिखित मांग सह शिकायत में कहा गया है की रेलवे के नियम अनुसार उन्हें थ्री स्टार स्टेंडर्ड की सुविधा मिलनी चाहिए किंतु वेदांत कंपनी द्वारा उन्हें कोई भी सुविधा मुहैया नही कराई जाती वरन उन्हें समय पर खाना भी नसीब नहीं होता तथा पीने का शुद्ध पानी की भी कमी रहती है यही नहीं उनके सोने के लिए उचित वातावरण तथा व्यवस्था भी नही होने के कारण लोको पायलट को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे हम थकान दूर नही करने के वजह से मानसिक रूप से परेशान रहते है।एक लोको पायलट ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर हमे  बताया की गुरुवार को एक लोको पायलट को खाना नसीब नहीं होने पर उसे घंटो भूखे रहना पड़ा उसने कहा की जबकि शुक्रवार को पहुंचे एक और पायलट को वेदांत द्वारा रनिंग विश्राम रूम में जगह नहीं है बोलकर भगा दिया गया वही एक अन्य लोको पायलट द्वारा बताया गया की पहले हमे ले जाने तथा छोड़ने के लिए एक वाहन मुहैया करवाया जाता था जिससे हमे समय पर कार्य करके घर पहुंचने में आसानी होती थी किंतु कुछ अधिकारी अपनी जेबें भरने के लिए ये रनिंग विश्राम रूम में रुकने को जोर दे रहे है जिससे उन्हें उनका हिस्सा मिल सके। लोको पायलट द्वारा हमारे संवाददाता  को बताया गया की हम थके होने पर भी ठीक से आराम तथा भोजन नहीं मिलने के कारण हमारे ऊपर काफी प्रेसर रहता है जिसपर आने वाले दिनों में कभी भी ट्रेन दुर्घटना जेसी समस्या होने की पूर्ण संभावना है।मगर बिलासपुर रेलवे प्रशासन आंखे बंद करे बैठा है और अगर जल्द ही इसका कोई ठोस नतीजा या निर्णय नहीं होता हम आंदोलन जारी रखेंगे एवम भविष्य में और जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता ने ब्रजराजनगर रेलवे ए आर एम श्री आयुष खरे से पूछा तो उन्होंने कहा की अगर ऐसी कोई बात है तो मैं निश्चित रूप से इसकी जांच कर उचित कार्यवाही करूंगा और संबंधित अधिकारी को इस और ध्यान देने को बोलूंगा और जितनी जल्द हो सके इस समस्या का निदान करूंगा वही जब हमारे संवाददाता ने वेदांत के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अश्विन चांद से पूछा तो उनका कहना था की रेलवे के लोको पायलट कभी रात को तीन बजे चार बजे पहुंचते है तो कभी ऐसे वक्त पर की हम उन्हे गरम खाना नही उपलब्ध करवा सकते हां उस समय उन्हें पैक्ड स्नेक्स जरूर दिया जा सकता है किंतु हमेशा खाना देना संभव नहीं है वही जहां तक रनिंग रूम की बात है हम आने वाले दस दिनों  में पूरी सुविधा उपलब्ध करवा देंगे तथा हमारी बिलासपुर के डी आर एम से बात हुई है आने वाले दस दिनों के बाद रेलवे द्वारा यहां एक स्टाफ दिया जाएगा जो लोको पायलट को समय पर खाना तथा अन्य सुविधा मुहैया करवा सके तब तक के लिए श्री चांद ने एक मोबाइल नंबर लोको पायलट को दिया है जिससे उनकी समस्या कुछ दिनों के लिए कम हो सके बता दे की पिछले कुछ माह से ट्रेन दुर्घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उसका कारण इन लोको पायलट को उचित आराम नही मिलने तथा परेशानी में रहने को ही माना जाता है हालाकि सभी दुर्घटना का कारण एक जैसा नही है परंतु अगर समय रहते इन समस्या को दूर नही किया जाता है तो भविष्य में कोई बड़े दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs