श्रद्धालुओं ने विसर्जन कुंड स्थल पर लगाया आस्था का मेला
रायपुर 29/09/2023////- माननीय एनजीटी के आदेश के परिपालन में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नगर पालिक निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड में प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की विशेष पूजा - आराधना से सम्बंधित महान सांस्कृतिक पर्व दस दिवस श्रीगणेशोत्सव पर्व के अन्तिम दिन आज श्री अनन्त चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्रीगणेश भक्तों एवं श्रद्धालुओं का मेला श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने हेतु आज सुबह से ही विसर्जन कुंड में लगा हुआ है.
.jpg)
आज रात्रि 8 बजे तक श्रीगणेश की लगभग 2000 मूर्तियों का श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन कुंड में विसर्जन किया जा चुका है.बड़ी संख्या में पहुंचे श्रीगणेश के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य देव को दस दिनी उत्सव के उपरांत विदाई देने दर्शन एवं पूजन हेतु विसर्जन कुंड स्थल पर आस्था का मेला लगा दिया है. रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने श्रीगणेश भक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से सहज एवं सहज मूर्ति विसर्जन हेतु सभी आवश्यक प्रबंधन प्रशासनिक तौर पर विसर्जन कुंड स्थल पर दिये हैँ. बड़ी मूर्तियों के क्रेन की सहायता से विसर्जन की व्यवस्था सहित गोताखोरों की विशेष टीम लगाई गयी है. सभी जोनों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 8-8 घण्टे की अवधि हेतु चक्रीय आधार पर प्रशासनिक ड्यूटी विसर्जन कुंड स्थल पर दिनांक 28 सितम्बर को सुबह 6 बजे से 5 अक्टूबर 2023 को सुबह 6 बजे तक की अवधि के मध्य लगाई गयी है. सम्पूर्ण गतिविधियों एवं विसर्जन व्यवस्था की सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सतत मॉनिटरिंग निरन्तरता से माननीय एनजीटी के आदेश का व्यवहारिक परिपालन करने की जा रही है.रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम सहित रायपुर जिला पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, पावर कंपनी, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम विसर्जन कुंड स्थल पर निरन्तर मॉनिटरिंग करने सहित ड्यूटी कर रही है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments