***** नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी रायपुर पहुंचेमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत कियाश्री मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ आज बलौदा बाजार - भाटापारा जिला के सुमाभाटा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में भाग लेंगे *******
भाटापारा , रायपुर 28 सितंबर, 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सुमाभाठा (भाटापारा) हेलीपैड पहुंचे।यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में पहुंचने पर सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत पारंपरिक पंथी नृत्य के साथ किया गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ।
सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रुपए की तीसरी किश्त जारी की।
कृषक सह श्रमिक सम्मेलन: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को मिली 266 करोड़ रुपए विकास कार्यों सौगात राजीव गांधी किसान न्याय योजना: 24.52 लाख किसानों को जारी हुई 1895 करोड़ रुपए की तीसरी किश्त मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना का हुआ शुभारंभ दस साल पंजीकृत रहे और 60 वर्ष पूरी कर चुके श्रमिकों को जीवन पर्यन्त मिलेगी 1500 रूपए की पेंशन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
.jpg)
सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इसे मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रूपए और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रूपए हो गई है। इसके अलावा 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी दी गई।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना अंतर्गत दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी।
सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया।
अतिथियों द्वारा सम्मेलन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया गया।पंचायत मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है।किसानों, मजदूरों, महिला समूहों, श्रमिकों, आदिवासियों और जनता के जेब में पैसे डालने का काम हमारी सरकार कर रही है।हमने न्याय योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभ दिया

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ.एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरितक्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. स्वामीनाथन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि डॉ. स्वामीनाथन ने देश में हरितक्रांति लाकर कृषि की तस्वीर बदल दी। कृषि के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और अनेक उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें पदमश्री और पदमविभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित गया था। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने गेंहू और चावल की ऐसी किस्में विकसित की थी, जिससे फसल की पैदावार बढ़ी। डॉ. स्वामीनाथन हमेशा किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए उचित समर्थन मूल्य के पैरोकार रहें। डॉ. स्वामीनाथन के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए फसल की उचित कीमत दिलाने की व्यवस्था की गई।
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल जी की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है।
खड़गे जी ने स्वामीनाथन जी को याद किया। मैं उनके बहुत करीब रहा, उनका जाना बहुत दुःखद है। भारत में हरित क्रांति के जनक थे। उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के किसानों के लिए। श्री खड़गे ने सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments