नरेन्द्र कुमार वर्मा
(दिल्ली ब्यूरो प्रमुख, दिव्यदूत)
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की चर्चा दिल्ली में भी जोरदार ढ़ग से चल रही है। परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सभाओं में उमड़ी भीड़ को देखकर केंद्रीय नेता गदगद है। राज्य में भूपेश बघेल सरकार की जनविरोधी नीतियों और अलोकप्रिय फैसलों के खिलाफ बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। राज्य में बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा, धरसींवा और रायपुर में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व किया जहां लाखों लोगों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी की इस यात्रा को लेकर मंथन चल रहा है और दिन-प्रतिदिन की प्रगति आख्या मंगाई जा रही है। भाटापारा, धरसींवा और रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सभाओं में उमड़ी भीड़ को लेकर केंद्रीय नेता खासे उत्साह में थे।
.jpg)
भाटापारा से धरसीवां में परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल भूपेश सरकार पर जमकर भरसे। परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की कांग्रेसी सरकार के चंद दिन ही शेष बचे है। उनहोंने कहा बीते 5 वर्षों में एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया यह सरकार बहनों, बुजुर्गों विधवाओं, युवाओं, महिलाओं सबके साथ वादाखिलाफी करते आ रही है इस सरकार ने गांव के गरीब किसानों को भी छलने का कार्य किया। यह सरकार केवल शराब माफिया, रेत माफिया, कोयला माफिया, अपराधिक तत्वों की और एक वर्ग विशेष की सरकार है। अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार दोनों हाथ से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है। गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
.jpg)
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में यूपी की योगी सरकार की तरह अपराधियों पर बुलडोजर चलाने का काम करेगी। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के रायपुर में प्रवेश करने के बाद ग्रामीण अंचल में भी जोरदार स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा दौरान जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में बहुत सारी योजनाएं होंगी जिससे क्षेत्र के युवाओं, किसान भाइयों की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बीजेपी राज्य में सुशासन यानी के रामराज का आगाज होगा। अग्रवाल ने कहा भूपेश बघेल सरकार किसानों से 2 रुपए में गोबर खरीद कर उसमें मिट्टी मिलाकर 10 रुपए में बेचती है बघेल ने वादा किया था कि शराब बंदी कर दी जाएगी मगर आज घरों में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार है।
.jpg)
प्रदेश में नशे के सौदागरों का खुलेआम बोलबाला है जिनके नशे की लत प्रदेश के युवाओं को अंधेरे की ओर धकेल रही है। क्योंकि नशे की लत में पढ़ने वाला युवा ना तो अपना भविष्य बना सकता है ना ही अपने परिवार के लिए कुछ कर सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश को नई दिशा दिखाने वाली साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार का परचम पूरे छत्तीसगढ़ में लहराएगा। परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सांसद सुनील सोनी और प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा शामिल थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments