दिल्ली में नारी शक्ति संगम का आयोजन सम्पन।

.दिल्ली 25/09/2023///"नारी शक्ति संगम : महिला - कल, आज और कल" का आयोजन दिल्ली के गार्गी महाविद्यालय, सिरीफोर्ट इंस्टिट्यूट एरिया में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र – भारतीय चिंतन में महिला - को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भारतीय स्त्री शक्ति की उपाध्यक्ष श्रीमती नयना सहस्रबुध्दे ने कहा कि सदियों से भारतीय संस्कृति में स्त्री का सर्वोच्च स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में स्त्री को पुरुष के समान ही माना गया है। इसलिए ही हमारे यहां अर्ध्दनारिश्वर की बात आदिग्रंथों में कही गई है। उद्घाटन सत्र में गार्गी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर संगीता भाटिया मुख्य अतिथि रही।

दक्षिणी विभाग द्वारा एक दिवसीय "नारी शक्ति संगम : महिला - कल, आज और कल” कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के समापन सत्र में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। इस सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सी.पी.डी.एच.ई (यू.जी.सी. – एच.आर.डी.सी) की निदेशक प्रोफेसर गीता सिंह ने कहा कि आज शक्ति पर्व की तरह इस उत्सव को मनाने की आवश्यकता है।

द्रोपदी ड्रीम ट्रस्ट की संस्थापिका एवं अध्यक्ष सुश्री नीरा मिश्रा समापन सत्र में मुख्य अतिथि रही।
कार्यक्रम में चर्चा सत्र को श्रीमती प्रतिमा लाकड़ा, श्रीमती चारू कालरा, मनीषा अग्रवाल एवं डॉ. श्रुति मिश्रा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाली महिलाओं को भी सम्मानीत किया गया जिनमें पुष्पावती सिंघानिया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर साकेत की मेडिकल निदेशक अंजू वाली, डॉ रामशरण गर्ग इंडोजर्मन अस्पताल में सी ई ओ के पद पर कार्यरत डॉ मेजर प्राची गर्ग, कालका पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अंजू महरोत्रा, विश्व सनातन हिन्दू संघ की संस्थापिका एवं सी.बी.एफ.सी. की सदस्य रुचिका अग्रवाल, धर्मशिला हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की सस्थापिका डॉ. सुवर्षा खन्ना, कृष्णा शर्मा शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती प्रतिमा लाकड़ा ने सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुराधा ने किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments