झारसुगुड़ा विशेष संवाददाता
झारसुगुड़ा 12/09/2023// झारसुगुड़ा जिला के बीजेडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिले के दोनो ही विधायको में सह और मात का खेल चल रहा है। एक तरफ जहां ओडिशा के श्रम मंत्री सारदा प्रसाद नायक तथा ब्रजराजनगर की स्थानीय विधायक श्रीमती अलका महंती के कार्यक्रम में बीजेडी के सिर्फ एक ही पार्षद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो दूसरी तरफ एक दिन बाद ही झारसुगुड़ा की विधायक दीपाली दास का ब्रजराजनगर दौरा तथा मां राम चंडी मंदिर के दर्शन के साथ भोग और भंडारे में आना तथा करीब सात से आठ सो लोगो का जमावड़ा पूरे जिले में चर्चा का विषय बन पड़ा है। जिले में लोगो द्वारा तरह तरह की बात की जा रही है
तो अफवाहों का बाजार गर्म है की यह लड़ाई झारसुगुड़ा जिला में कौन होगा मुखिया तथा जिले में किसकी अगुवाई में अगला चुनाव लडा जाएगा। दीपाली दास के इस ब्रजराजनगर गस्त तथा मंदिर दर्शन कार्यक्रम में एक तरफ ब्रजराजनगर नगरपालिका के करीब दस पार्षद उपस्थित थे जबकि दो से तीन अपनी निजी कारणों से नही आ पाए तो वही बेलपहाड़ से पांच पार्षद तथा गत नगरपालिका चुनाव में नगरपाल के प्रत्यासी हितेश ठक्कर,लखन पुर ब्लॉक के अनेक समिति सभ्य,सरपंच तथा बीजेडी के पदाधिकारी आदि के साथ ब्रजराजनगर नगरपालिका छेत्र के युवा चेहरा जयंत दीक्षित की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता की मौजूदगी से यह कयास लगाया जा रहा है की जिला में इस बार किसकी चलेगी तथा कौन होगा बीजेडी में अगला जिला स्तर का नेता मालूम हो ब्रजराजनगर तथा झारसुगुड़ा जिला के दोनो ही विधानसभा छेत्र में उप चुनाव हुआ था ब्रजराजनगर के विधायक स्वर्गीय किशोर महंती के देहांत के बाद 2021 में हुए उप चुनाव में स्वर्गीय महंती की धर्म पत्नी अलका महंती इस सीट से करीब 68 हजार से ऊपर मतों से जीत दर्ज की थी उस समय वर्तमान के झारसुगुड़ा विधायक तथा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नबकिशोर दास ने चुनाव में अगुवाई किया था तथा यह जीत दिलाई थी तो वही 2023 में नबकीशोर की हत्या के बाद उनके जगह उनकी बेटी दीपाली दास को झारसुगुड़ा से टिकट मिला तथा उसने भी यह सीट करीब चालीस हजार से ऊपर से जीत दर्ज किया मगर वर्तमान में जिले में बीजेडी के दोनो ही दिग्गज नेताओं की मृत्यु के बाद कौन जिले में नेता होगा इसको लेकर जंग छिड़ी हुई है तथा सह और मात का खेल चल रहा है जिससे आने वाले चुनाव में बीजेडी को कितना फायदा या नुकसान होगा यह तो वक्त ही बताएगा किंतु इतना तय है दीपाली के इस शक्ति प्रदर्शन से पूरे जिले में बीजेडी में फूट खुलकर सामने आ गई है तो ब्रजराजनगर विधायक अलका महंती के सामने भी आने वाले समय में अनेक समस्याओ की झड़ी से कोई इंकार नहीं कर सकता।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments