रायपुर 06/09/2023 /// छत्तीसगढ़ में कांग्रेस धान को लेकर बड़ा दांव खेलने जा रही है । इसको लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे अगले कार्यकाल तक किसानों को धान की कीमत 3600 रुपए मिलने लगेगी । वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार देश में धान की सबसे अधिक कीमत देने वाली सरकार है । इस बार प्रदेश के किसानों को धान की कीमत 2660 रुपए मिली है।

अगले साल उन्हें 2800 रुपए मिलेगा । प्रदेश के किसान इया बार कांग्रेस को 75 पार की सरकार बनाने जा रहे हैं । हमारी सरकार के कार्यकाल तक धान की कीमत एमएसपी बढ़ने की वजह से 3600 रुपए तक मिलने लगेगी। बता दें, धान छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा मुद्दा होता है। ऐसे में कांग्रेस किसानों को यह बताएगी कि हमारी सरकार फिर बनी तो किसानों को धन का 3600 रुपए मिलने लगेगा। यही वजह है, इसे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments