**** तमाम पॉलीटिकल सर्वे यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि रायगढ़ से ओपी चौधरी चुनाव हार जाएंगे यदि वह चंद्रपुर जाते हैं तो समीकरण बदलेगा हो सकता है कि रायगढ़ जिले की चरों सीटें भाजपा के खाते हैं आ जाएं ओपी चौधरी के लिए यह विधान सभा रायगढ़ से बहतर है पिछली बार इस विधान सभा से संयोगिता जूदेव तीसरे नंबर थी उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाना खतरनाक है वंहा से ओ पी चौधरी चुनाव लड़तें हैं तो यह सीट निकल सकती है उनकी समाज के 90 हजार से अधिक मतदाता हें जिनका पूरा सपोर्ट ओ पी की मिल सकता हे * ***
.jpg)
रायगढ़ 03 /09/2023/// भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद अब दूसरी सूची पर चल रहे मंथन ने पूरे छत्तीसगढ़ की बची 69 विधानसभा के उम्मीदवारों मैं गजब का तूफान ला दिया है लगातार अपनी जमीन तलाश रहे उमीदवारों ने मुख्यालय की और जोर अजमाईस शुरू कर अपनी दावेदारी को पुख्ता करने अपने- अपने आकाओं को घेर लिया है |
अमित शाह फार्मूले पर चल रही भा जा पा की छत्तीसगढ़ी टीम के मुखिया ओम माथुर लगातार मैराथन बैठक ले रहे हैं टिकिट की बाट जोहते आज भी मुख्यालय में जमावड़ा लगा हुआ है इसी सिलसिले में में सबसे रोचक मुकाबले वाली रायगढ़ जिले की दो विवादित सीट हैं उन पर भी मंथन जारी है महासचिव ओपी चौधरी की परंपरागत सीट खरसिया में उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही ओपी चौधरी ने सीट बदलने का मन बना लिया है पर वह समझ पा रहे हैं कि रायगढ़ या चंद्रपुर किस सीट से वह अपनी उम्मीवारी की दावेदारी करें |

हमारी इलेक्शन टीम ने जब बीजेपी के नेताओं से बात की तो इसमें सबसे रोचक बात यह निकल कर आई की जिनको चुनाव लड़ने का ज्ञान नहीं कभी पार्षद का चुनाव लड़ा नहीं वे ओ पी चोधरी को सलाह दे रहे हें की भैया आप भरी मतों से विजिय होगे ओ पी चौधरी को लेकर जब अघरिया समाज के प्रबुद्ध जानो से टीम ने चर्चा की तो वो एक स्वर में बोले की बाहरी उमीदवार को बर्दास्त नहीं करेंगे दो अघरिया को आपस में लड़ने नहीं देंगे इसलिए बाहरी का विरोध पुरजोर तरीके से करेंगे ओ पी चोधरी को चुनाव लड़ना है तो धरमजयगढ़ जाएँ वंहा पर भी हमारी समाज के रायगढ़ से अधिक मतदाता हें चुनाव लड़ें
जानकार रणनीतिकारों का यह मनना है की ओ पी चंद्रपुर से चुनाव लड़ते हैं तो रायगढ़ जिले की चारों सीटों में अघरिया मतदाताओं का समूह खुलकर भाजपा को सपोर्ट कर सकता है और जिले चारों की सीटें भाजपा की झोली में आ सकतीं हैं हमारी टीम से चर्चा करते हुए रायगढ़ के रणनीतिकार ने नाम ना छपने की शर्त पर कहा की ओ पी चोधरी का विरोध तो बी जे पी में भी बहुत है वे ही उसे निपटा देंगे इसलिए कांग्रेस आपस में विजय की बधाई दे रही हें
ओ पी चोधरी चूँकि बाहरी उम्मीदवार होने के कारण भितरघात का पहाड़ सामने खड़ा दिखाई दे रहा है हमारी टीम के द्वारा किए गए सर्वे में यही तथ्य निकलकर आए हैं कि इस बार रायगढ़ में बाहर का उम्मीदवार नहीं चलेगा भाजपा कार्यकर्ता में बाहरी को लेकर जबरदस्त आक्रोश है यदि किसी बाहरी उम्मीदवार को रायगढ़ से चुनाव लड़ाया गया तो भाजपा की झोली में आती हुई यह विधानसभा कांग्रेस की झोली में चली जाएगी
.jpg)
ओपी चौधरी जिस समाज से आते हैं वह अघरिया समाज है और वर्तमान विधायक प्रकाश नायक भी अघरिया समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं रायगढ़ में करीब 9 हजार मतदाता अघरिया और माली पटेल 10 हजार हैं यदि ओपी चौधरी यहां से उम्मीदवार बनते हैं तो अगरिया समाज में दो फाड़ होने की गुंजाइश है जिसको लेकर समाज के बुजुर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय किया है कि ओपी चौधरी को यहां से टिकट मिली तो उन्हें निश्चित ही हरा देंगे विभिन्न सूत्रों के द्वारा यह संदेश ओपी चौधरी के पास भी है इसको लेकर वह वह उहापोह की स्थिति में है कि अब मैं रायगढ़ छोड़कर कहां जाऊं यदि मैं रायगढ़ से फिर हार गया तो मेरा राजनीतिक कैरियर ही खत्म हो जाएगा आईएएस गिरी तो चली गई है ओपी काफी असमंजस में है ओपी चौधरी अब हरे तो नेतागिरी भी जा सकती है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments